कौशाम्बी04नवम्बर23*भवंस मेहता विद्याश्रम में इंटर हाउस बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*भरवारी कौशाम्बी* भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में इन्टर हाउस बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रिंसिपल संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।प्रतियोगिता नेहरू हाउस, मुंशी हाउस, मेहता हाउस, मालवीय हाउस के बीच सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में 67 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। एकल वर्ग में फाल्गुनी मिश्र विजेता और स्नेहा उपविजेता रही। युगल वर्ग में – स्नेहा , आयूशी साहू विजेता एवं फाल्गुनी मिश्र, प्रिज्ञा उपविजेता रही।
निर्णायक की भूमिका सुधाकर सिंह ने निभाई। सभी छात्र एवं छात्राओं ने प्रतियोगिता का आनंद उठाया,प्रिंसिपल संजय कुमार श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरण कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*