कौशाम्बी04अप्रैल*मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अब तक 13546 लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित*
*कौशाम्बी* मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकॉक्षी योजना है। प्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 6 श्रेणियों में कुल 15000 रूपये की आर्थिक सहायता दिया जा रहा है। जनपद कौशाम्बी में अब तक विभिन्न श्रेणियों के 13546 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है।महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य-कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करने, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने, बालिका के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं स्वावलम्बी बनाना है। इस योजना के अन्तर्गत-बालिका के जन्म लेने के उपरान्त रू0-02 हजार, बालिका के 01 वर्श तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रू0-01 हजार, बालिका के कक्षा-01 में प्रवेश के उपरान्त रू0-02 हजार, कक्षा-06 में प्रवेश के उपरान्त रू0 02 हजार, कक्षा-09 में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू0 03 हजार तथा ऐसी बालिकायें जिन्होंने कक्षा-12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा 02 वर्षीय कोर्स में प्रवेश लिया है, उन्हें रू0 05 हजार एक मुश्त आर्थिक सहायता दिये जाने का प्राविधान हैं।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*