April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी03जुलाई*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खाद ख़बरे

कौशाम्बी03जुलाई*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खाद ख़बरे

[7/3, 16:25] +91 99191 96696: *नगर पालिका के गांव एक तहसील में किए जाएं शामिल*

*एक नगरपालिका क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को दो-दो तहसील का काटना पड़ रहा है चक्कर*

*कौशांबी* शासन ने जिले में भरवारी और मंझनपुर दो नगर पंचायतों के तमाम गांव को शामिल कर नगर पालिका परिषद घोषित कर दिया है लेकिन दोनों नगर पंचायत को नगर पालिका घोषित किए जाने के वर्षी बीत जाने के बाद आम जनता को आने वाली तमाम कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं किया है जिससे आम जनता को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ता है बताते चलें कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर में सिराथू तहसील क्षेत्र के तमाम गांव को शामिल किया गया है जिससे नगर पालिका मंझनपुर में शामिल गांव क्षेत्र के किसानों को खसरा खतौनी नकल आदि तहसील के कार्यों के लिए 15 किलोमीटर दूर चक्कर लगाना पड़ता है नगर पालिका परिषद मंझनपुर तहसील मंझनपुर के आधीन आती है जबकि नगर पालिका में शामिल गांव के लोग नगर पालिका परिषद मंझनपुर के निवासी है जिससे सरकारी कार्यों के लिए नगर पालिका मंझनपुर के गांव क्षेत्र के लोगों को सिराथू तहसील क्षेत्र का चक्कर काटना पड़ रहा है

इसी तरह नगर पंचायत भरवारी में सिराथू तहसील क्षेत्र के तमाम गांव को शामिल कर नगर पालिका परिषद भरवारी की घोषणा कई वर्ष पूर्व कर दी गई नगर पंचायत भरवारी पहले से चायल तहसील में शामिल थी लेकिन नगर पालिका परिषद बनाए जाने के बाद नगर पालिका के निवासियों को एक तहसील में नहीं शामिल किया गया है जिसे नगरपालिका के लोगों को सिराथू और चायल दो तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है जिसके चलते नगर पालिका परिषद भरवारी के गांव क्षेत्र के किसानों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है यह कैसी सरकारी विडंबना है कि एक नगरपालिका क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को दो-दो तहसील का चक्कर काटना पड़े इस पर शासन से लेकर अधिकारियों तक को मामले को संज्ञान लेना होगा और दोनों नगरपालिका क्षेत्र को एक तहसील क्षेत्र में शामिल करना होगा

[7/3, 16:25] +91 99191 96696: *तहसील बार एसोसिएशन ने तहसीलदार पर लगाए आरोप*

*कौशांबी* समाधान दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी को ज्ञापन दे कर चायल तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार चायल के मनमानी रवैया पर गंभीर आरोप लगाए हैं ज्ञापन देते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार की मनमानी से क्षेत्र की जनता तथा अधिवक्ताओं मे भारी रोष व्याप्त है :

ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने कहा कि नामान्तरण वादों का समय पर निस्तारण नही किया जाता है पत्रावलियों को आवास पर ले जाकर 15-15 दिनो तक रखा जाता है जिसके कारण नामान्तरण वाद सही समय पर निस्तारित नही होते है तहसीलदार के कार्य आचरण से असन्तुष्ट होकर अधिवक्तागण ने कोर्ट का बहिष्कार किया है।

अधिवक्ताओं ने डीएम को बताया कि हल्का लेखपालों द्वारा बैनामा प्राप्त करके नियत समय पर वापस नही किया जाता है जिसे नामान्तरण वादो का निस्तारण सही समय पर नही हो पाता है नामान्तरण वादो के आदेश की प्रिन्ट किसी भी हल्का लेखपाल द्वारा खतौनी पर चस्पा नही की जाती है रोस्टर के अनुसार जब खतौनी बदली जाती है तब अधिकांश आदेश छूट जाते है जिसका खमियाजा जनता को भुगतना पड़ता है ।

अधिवक्ताओं ने कहा कि धारा 32/38 उ०प्र०रा०संहिता के प्रार्थनापत्रों पर तहसीलदार द्वारा अनावश्यक रूप से टिप्पणी की जाती है तथा पत्रावलियों को विलम्बित करने की गरज से कहीं आर0आई0 को कही नायब तहसीलदार को भेज दी जाती है जिससे कागजात दुरूस्तगी होने मे काफी समय लगता है विवादित पत्रावलियों के बहस सुनने के बाद नियत तिथि पर आदेश नही पारित किया जाता है पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से आवास पर रखा जाता है । पेशकार से पूँछने पर पेशकार द्वारा बताया जाता है कि पत्रावली साहब के पैड मे बंधी है इसके सिवाय हम कुछ नही जानते है डीएम से अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर के उत्तर पश्चिमी बाउन्ड्री टूटी है बार फण्ड से एक बार निर्मित करवाया गया पुनः टूट गयी है जिससे बकरी, मवेशी, सुवर का जमावड़ा परिसर मे बना रहता है व अराजकतत्व भी आकर काफी क्षति पहुॅचाते है इसलिए बाउन्ड्री शीघ्र बनवाया जाना आवश्यक हैं इस मौके पर अध्यक्ष मान सिंह मोहर सिंह प्रवेश कुमार यादव विजय तिवारी मनोज साहू सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे

[7/3, 17:57] +91 99191 96696: *दावत खाने गए व्यक्ति की बाइक गायब*

*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र के जुनेदपुर काजीपुर गांव दावत खाने गए एक व्यक्ति की बाइक भीड़ से किसी ने गायब कर दी है दावत खाकर जब वह वापस आया तो बाइक नहीं दिखाई पड़ी है जिस पर उसके होश उड़ गए हैं मामले की सूचना चरवा पुलिस को दी है

जानकारी के मुताबिक मलिक सिंह पुत्र बनवारी लाल निवासी उजिहिनी खालसा थाना चरवा 2 जुलाई को रात 10:00 बजे काजीपुर जुनैदपुर गांव दावत खाने गया था उसके पास बाइक नहीं थी उसने अपने भाई बिरेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर UP 73 W 2595 ले लिया और मोटरसाइकिल खड़ी करके दावत खाने चला गया दावत खाकर जब कुछ देर बाद बाहर आया तो देखा कि मोटरसाइकिल नहीं है पुलिस को दिए तहरीर के मुताबिक मोटरसाइकिल अज्ञात लोग चोरी करके ले गए है

[7/3, 17:57] +91 99191 96696: *1 वर्ष से मंझनपुर के नगरवासी झेल रहे हैं समस्या*

*करोड़ों के बजट से नगर पालिका में हो रहा कार्य समय सीमा बीत जाने के बाद नहीं पूरा हो सका कार्य*

*ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के चलते आम जनता है परेशान*

*कौशांबी* नगर पालिका परिषद मंझनपुर में बीते 1 वर्षों से अधिक समय से नगर वासियों को परेशान करने में नगर पालिका के अधिकारी लगे हैं जल निकासी की समस्या से नगरवासी जूझ रहे थे सड़कों पर गांठ तक पानी भर जाता था जिससे नगर के लोगों को सड़कों पर निकलने में दिक्कत होती थी नगर की समस्या दूर करने के लिए योजनाएं बनाई गई करोड़ों के बजट स्वीकृत हुए ठेकेदारों को कार्य सौंप दिया गया है सरकारी खजाने से ठेकेदारों को बड़ी रकम अवमुक्त भी कर दी गई लेकिन नगरपालिका में ठेकेदारों ने क्या कार्य किया है इसे देखने वाले कुंभकरण की नींद सो रहे हैं जिससे ठेकेदार अपने मन के मालिक और तानाशाह बन चुके हैं जिसका खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है नगर की मुख्य सड़क चलने लायक नहीं है सड़क की पटरिया उखड़ी पड़ी है जो नाला बनाए गए हैं उन नालों के अगल-बगल सड़क तक समतल नहीं किया गया है जिससे सड़कों पर निकलने में दिक्कतें होती हैं 2 महीने पहले नाला के ऊपर बनाया गया पुल टूट रहा हैं इसे देखने वाला कोई नहीं नगर पालिका में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का अंदाजा लगाया जा सकता है आधे अधूरे कार्य को छोड़कर ठेकेदार भाग खड़े होते हैं और अधिकारियों के साथ बैठकर गुलछर्रे उड़ाते हैं सरकारी खजाने पर ठेकेदारों की सांठगांठ से अधिकारियों की नियत खराब है जिसका खामियाजा बार-बार नगर की जनता भुगत रही है तहसील मोड़ से लेकर दुल्हन गेस्ट हाउस तक नगर पालिका दुर्दशा में तब्दील है आम जनता अधिकारियों को कोस रही है लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों की सेहत पर फर्क पड़ता नहीं दिखाई पड़ रहा है नगर क्षेत्र में विकास कराए जाने के नाम पर करोड़ों से कराए जा रहे कार्यों में नगर पालिका के अधिकारी धृष्टराष्ट बने हुए हैं नगर के लोगों ने जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर की समस्या का समाधान करने की मांग की है

[7/3, 19:32] +91 96706 43576: *बालिकाओं को नारी सुरक्षा,स्वावलंबन एवं नारी सम्मान के प्रति किया जागरूक*

*कौशाम्बी।* जिले के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा स्वालंबन एवं नारी सम्मान के प्रति जागरूक किए जाने का कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है प्रतिदिन थाना पुलिस द्वारा अभियान की सफलता को लेकर महिलाओं बालिकाओं को पंपलेट देकर उन्हें स्वालंबन और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है मिशनशक्ति अभियान के तहत थाना सराय अकिल एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं बालिकाओं को नारी सुरक्षा,स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया।

[7/3, 19:32] +91 96706 43576: *नगर पंचायत दारानगर की दलित बस्ती में लगा गंदगी का अंबार*

*कौशाम्बी।* सिराथू तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत दारानगर कड़ा की वार्ड नम्बर 1 दलित बस्ती दारा नगर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे दलित बस्ती के लोग परेशान हो गए हैं पूरा मोहल्ला नरक में तब्दील हो गया है बार-बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत द्वारा दलित बस्ती की सफाई नहीं कराई गई है बरसात शुरू हो चुकी है जिससे गंदगी कीचड़ में परिवर्तन हो गया है गंदगी कीचड़ में परिवर्तन हो जाने के बाद कीड़े मकोड़े उत्पन्न हो रहे है जिससे बीमारी फैल रही है दलित बस्ती में पीने के पानी की विकराल समस्या है तीस घरों के बीच में एक हैंडपंप लगा है जिससे पानी के लिए लोगों के बीच मारामारी मची रहती है

दलित बस्ती के बीच साफ-सफाई और पीने के पानी की समस्या के समाधान को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गंभीर नहीं है दलित बस्ती के लोगों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए साफ सफाई कराए जाने और पीने के पानी की व्यवस्था के लिए हैंडपंप लगवाए जाने की मांग की है।

[7/3, 19:51] +91 99191 96696: *सदस्यों ने पंचायत सचिव और प्रधान पर लगाया करोड़ों के गबन का आरोप*

*राज्य वित्त से निकाली गई धनराशि के गबन के उपरान्त परियोजना का नाम बदल कर मनरेगा से भी मनराशि निकाल कर फर्जीवाडा कर किया गया गबन*

*कौशाम्बी* मूरतगंज ब्लाक के सैयद सरावा ग्राम पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान पर करोड़ों रुपए गबन का आरोप लगाया है अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने करोड़ों के गबन करने वाले पंचायत सचिव और प्रधान पर कार्यवाही की मांग की है शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव पिछले 12 वर्ष से तैनात है और एक योजना का दो-दो बार बजट निकाला गया है

पंचायत सचिव मैकू लाल यादव व ग्राम प्रधान अदीबा नसीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदस्य और ग्रामीणों ने कहा कि दिसम्बर 2020 से 25.जून 2022 तक शासन द्वारा निर्गत की गयी एक करोड़ नौ लाख रुपये राज्य वित्त के खाते से नाली निर्माण इन्टर लाकिंग रोड के निर्माण हैण्ड पम्प मरम्मत रिबोर के नाम पर फर्जी तरीके से भुगतान करके निकाल लिया गया गयी है। किन्तु ग्राम सभा में कहीं भी कोई कार्य नहीं किया गया शिकायत कर्ताओं का कहना है कि सम्पूर्ण रकम को हडप लिया गया उपरोक्त खाते से निकाली गयी धनराशि का विवरण बाउचर नम्बर सहित प्रार्थना पत्र मे सलग्न किया गया है ग्राम पंचायत के सदस्यों का कहना है कि ग्राम सचिव मैकू लाल यादव व ग्राम प्रधान से जब इस सम्बन्ध में एक जुट होकर पूछा गया तब वह सदस्य और ग्रामीणों को धमकी देने लगे और कहा कि उपरोक्त पैसा का हिस्सेदारी पूरे शासन तक दिये है। इस लिए हमारा कोई कुछ भी नहीं कर सकता है।

सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों और सदस्यों ने कहा कि ग्राम सभा में न ही कोई नाली न ही कोई खाडन्जा न कोई इन्टर लॉकिंग का काम किया गया न कोई साफ सफाई का काम हुआ है सिक्रेटरी मैकू लाल यादव व ग्राम प्रधान दबंग व्यक्ति है मैकू लाल यादव के खिलाफ गबन की कई विभागीय जांच भी चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिव ने पद का दुरूपयोग किया है और ग्राम प्रधान की मिली भगत से सैयद सरावा के विकास के लिए सरकार द्वारा भेजी गयी करोड़ो की रकम गबन कर लिये है अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में ग्राम सदस्य और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा में आज तक न तो कभी खुली बैठक हुई न तो सदस्यों की बैठक हुई ग्राम सभा में निर्माण के नाम पर भी जमकर उपरोक्त लोगों द्वारा धन उगाही की गई। ग्राम सभा के राज्य वित्त से निकाली गई धनराशि के गबन के उपरान्त परियोजना का नाम बदल कर मनरेगा से भी मनराशि निकाल कर फर्जीवाडा कर के गवन किया गया ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर धन निकालने वाले प्रधान और पंचायत सचिव के कारनामे की जांच कराते हुए उन्हें दंडित किया जाए

[7/3, 19:54] +91 6394 823 541: *चोरी के मोबाइल व तमंचा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कड़ाधाम पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों सोनू पटेल पुत्र करन सिंह निवासी गरीब का पुरवा थाना कोखराज नकुल केशरवानी पुत्र स्व0 घनश्याम केशरवानी निवासी मलाक भायल थाना कोखराज पंकज पाण्डेय पुत्र पप्पू लाल पाण्डेय निवासी अयाज मऊ थाना कोखराज को मय एक अदद रियल मी मोबाईल एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तो को न्यायालय भेज दिया है

[7/3, 20:12] +91 6392 177 313: *चेकिंग के दौरान की कार्यवाही*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो-पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले वाहनों का 195 ई-चालान किया गया साथ ही 02 वाहनों से 1000 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया तथा 10 वाहनों को सीज किया गया

[7/3, 20:12] +91 6392 177 313: *निरोधात्मक कार्यवाही में 12 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शाति भंग करने के आरोप में थाना पश्चिम शरीरा से एक थाना कड़ाधाम से तीन थाना महेवाघाट से दो थाना पिपरी से एक थाना मोहब्बतपुर पइसा से चार थाना करारी से एक कुल 12 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है

 

Taza Khabar