कौशाम्बी02जनवरी24*भवन्स मेहता विद्याश्रम में शार्ट सर्किट से लगी आग जलकर सारा सामान हुआ राख*
*भरवारी कौशांबी* नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत कस्बा भरवारी के भवंस मेहता विद्या आश्रम में मंगलवार की सुबह आठ बजकर पंद्रह मिनट पर शार्ट सर्किट से आग लग गयी कार्यालय में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया आग इतनी विभीषण लगी थी कि देखते देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया शीतलता के चलते स्कूल में बच्चों की छूटी चल ही रही थी लेकिन आज टीचर्स मीटिंग बुलाई गई थी जिससे सभी टीचर्स का आगमन हो ही रहा था इसी बीच लोगो ने धुआं उठता देख सभी लोग घबरा गए तभी देखा कि प्राचार्य संजय श्रीवास्तव के कमरे में भीषण आग लग गए है जिसकी सूचना मौजूद टीचर्स ने अग्नि समन दल को दिया
तब तक वहा मौजूद लोगो ने आग बुझाने में बहुत मेहनत कर आग बुझाने का प्रयास किया सूचना के कुछ देर बाद अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया और कड़ी मशक्कत के बाद अग्नि समन की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया इस बीच स्कूल में रखा सामानों में बड़ी मेज दो शोफा सेट एक एसी दो पंखे सी सी कैमरा एक गोदरेज की अलमारी सहित काफ़ी समान जलकर राख हो गया लगभग लाखो का सामान के अलावा कमरों का दीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गयी।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…