कौशाम्बी01मार्च24*150 लीटर अवैध शराब के साथ पिता पुत्र सहित तीन गिरफ्तार*
*शराब भट्टी संचालन कर रहे पिता दो पुत्र को पुलिस ने भेजा न्यायालय*
*अझुवा कौशांबी* शराब भट्टी संचालित कर शराब बनाने और बिक्री करने वाले पिता और उसके दो पुत्र को सैनी कोतवाली पुलिस ने डेढ़ सौ लीटर शराब एक कुंतल लहन शराब बनाने के उपकरण आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया है अपराध एवम अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैनी कोतवाल ने पिता पुत्र सहित तीन को 150 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द किया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर सैनी कोतवाल जे के शर्मा ने मय हमराहियों कूरा गांव के मजरे डोडापुर में छापा मार दिया मौके पर धर्मेंद्र पुत्र राम विशाल,रामविशाल पुत्र धनई,महेंद्र पुत्र रामविशाल शराब भट्ठी संचालित कर शराब बनाते मिले हैं पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 लीटर शराब और बड़ी मात्रा में लहन बरामद किया है लहन और शराब भट्ठियों को नष्ट कराते हुए कोतवाल ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय सुपुर्द किया है।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट