March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी01मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी01मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी01मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

[01/03, 7:38 pm] +91 6306 233 154: हैंड पंप लगवाने की बातों को लेकर हुआ विवाद विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

करारी थाना क्षेत्र के हकीमपुर चौकी क्षेत्र के अवाना गांव निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय लल्लू सिंह के चाचा ज्ञान सिंह यादव पुत्र मुशई लाल यादव के बीच हैंडपंप लगाने को लेकर 27 फरवरी 2024 को सुबह समय करीब 8:00 बजे विवाद शुरू हो गया यह कहते हुए कि जिस स्थान पर तुम लोग हैंडपंप लगा रहे हो वह जमीन हमारी है और हमारा साझा भी है पीड़ित ने कहा कि मेरे पिता जब जीवित थे उस दौरान बटवारा हो चुका है तो अब आपका इस स्थान पर कुछ भी नहीं है इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं व गाली गलौज होने लगा चाचा ने इस दौरान धमकी दिया कि तुझे एक हफ्ते के अंदर जान से मरवा दूंगा पीड़ित सीएनजी टैक्सी चलाता है और उसी से अपना भरण पोषण व अपने परिवार का भरण पोषण करता है 29 फरवरी 2024 को शाम के समय लगभग 6:00 बजे पीड़ित अपने मौसी के लड़के अमर यादव पुत्र मोहन यादव निवासी गांव रजईपुर थाना कौशांबी को जा रहा था । कैथ पुरवा गांव के पास पहुंचा तो सामने से ट्रैक्टर में सवार लगभग 10 -12 लोग अपने-अपने हाथों में लाठी डंडा कुल्हाड़ी से लैस होकर पीड़ित के गाड़ी के सामने ट्रैक्टर लगाकर सीएनजी रुकवा दिया इससे पहले पीड़ित कुछ समझ पाता कि पीड़ित पर उपरोक्त लोग जानलेवा हमला कर दिया और ताबड़तोड़ प्राण घातक हथियार से प्रहार कर दिया जिससे पीड़ित जमीन पर गिर गया और वहीं जितना हो सका सभी लोगों ने बड़े बेरहमी के साथ लात घूसो डंडे से मारपीट किया और मारपीट के दौरान पीड़ित के शरीर पर काफी गंभीर चोटे आई उपरोक्त लोगों ने पीड़ित को मरणासन कर दिया और जेब में रखा₹20000 नगद हुआ वीवो कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 18000 रुपए छीन लिया और यह समझकर छोड़कर भाग गए कि पीड़ित की सांस थम चुकी है उपरोक्त लोगों ने कहा कि तेरे चाचा ने तेरी हत्या करने के लिए हमें ठेका दे रखा है पीड़ित के मोबाइल से पीड़ित के घर वालों को उपरोक्त लोगों ने सूचना दिया कि तेरा भाई बेहोशी की हालत में यही पर पड़ा हुआ है और पीड़ित के घर वालों को जब जानकारी हुई तो मौके पर जाकर देखा कि पीड़ित पेड़ से बंधा हुआ है और बेहोश है घर वाले रस्सी खोलकर एंबुलेंस बुलाकर बारा ब्लॉक सीएससी में ले जाकर भर्ती कराया वहां के डॉक्टरों ने पीड़ित की स्थिति नाजुक देखकर जिला अस्पताल कौशांबी को रेफर कर दिया जहां पर पीड़ित का इलाज चल रहा है पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ पुलिस महानिदेशक प्रयागराज ,अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज पुलिस अधीक्षक कौशांबी थाना प्रभारी कौशांबी को अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
[01/03, 7:38 pm] +91 6306 233 154: उप मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में एससियो का रहना हुआ दूभर

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ढिंढोरा पीट रहे हैं कि जनपद कौशांबी में राम राज्य जैसे है लेकिन उन्ही के क्षेत्र में पासी जाति के लोगों को रहना दूभर है ताजा मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नौढिया मजरा सौरई बुजुर्ग गांव निवासिनी शकुंती देवी पत्नी राम सुमेर जिला अधिकारी कौशांबी को लिखित तहरीर देकर बताया कि मैं पासी जाति की गरीब महिला हूं मेरा पति राम सुमेर पुत्र रामनाथ दिनांक 14 नवंबर 2023 को लगभग 2:00 बजे दोपहर को अपने खेत जा रहे थे पीड़िता के पति से रामलाल मोर्य पुत्र दरेशु ,आशीष कुमार पुत्र सरोज मौर्य व रामनरेश पुत्र रामलाल एक राय होकर गाली गलौज करते हुए पति को मारपीट करने लगे और कहा कि पासी साले हमारे घर के सामने के रास्ते से तुम या तुम्हारे बच्चे इस रास्ते से नहीं निकलोगे नहीं तो किसी दिन जान से मार डालूंगा दोबारा इस रास्ते से निकले तो तेरा हाथ पैर तोड़ देंगे । पीडिता के पति ने विरोध किया तो उपरोक्त विपक्षी गणों ने लात घूसों से मारपीट करने लगे शोर शराबा सुनकर लोगों ने बीच बचाव किया जिससे पीड़िता के पति की जान बच सकी पीड़िता का पति ने कड़ा धाम थाना को लिखित तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई पीडिता के पत्नी ने क्षेत्राधिकार सिराथू, पुलिस अधीक्षक कौशांबी ,जिला अधिकारी कौशांबी, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन आज तक कोई सुनाई नहीं हुई 28 फरवरी 2024 समय लगभग 9:00 बजे सुबह को पीड़िता के पति को राम पुत्र दरेशु ,अंकित कुमार पुत्र सरोज गोलू पुत्र राकेश कुमार पूरा परिवार एक राय होकर रास्ते में रोककर पीडिता के पति को मारपीट करने लगे पीडिता को जानकारी मिली तो मौके पर जाकर बीच बचाव किया जिससे पीडिता के पति की जान बच सकी और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर कहा कि साली पासिंन अपने पति को लेकर चली जा नहीं तो उसको मार कर दफना देंगे और कहा कि इस रास्ते से तुम्हारे परिवार का कोई भी सदस्य रास्ते से नहीं निकलेगा अगर गलती से भी हमारे घर के रास्ते से निकला तो इसका अंजाम बुरा होगा लगातार विपक्षी धमकियां दे रहे हैं लेकिन प्रशासन पीड़ित की कोई सुनाई नहीं कर रहा है पीड़िता ने शुक्रवार के दिन पुलिस अधीक्षक कौशांबी को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
[01/03, 7:45 pm] +91 99191 96696: *रेलवे प्रशासन द्वारा सदस्य नामित किए गए प्रवेश केसरवानी*

*उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ राज गुप्ता उर्फ गोल बाबू ने दी बधाई*

*कौशांबी।* उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज द्वारा मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति के लिए रेल प्रशासन द्वारा भरवारी कस्बे के मेहता रोड निवासी प्रवेश केसरवानी को सदस्य नामित किया है उत्तर मध्य रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने प्रवेश केसरवानी को पत्र भेज कर सदस्य नामित किए जाने की उन्हें जानकारी देते हुए प्रवेश केसरवानी को बधाई दी है उत्तर मध्य रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक द्वारा प्रवेश केसवानी को भेजे गए पत्र में 30 जून 2024 तक के लिए उन्हें रेलवे में सदस्य नामित किया गया है प्रवेश केसरवानी को रेलवे में सदस्य नामित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद भरवारी कस्बे के लोगों ने प्रवेश केसरवानी को बधाई दी है उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ राज गुप्ता उर्फ गोल बाबू को जैसे ही प्रवेश केसरवानी के रेलवे में सदस्य नामित किए जाने की जानकारी मिली है उन्होंने मोबाइल फोन के जरिये प्रवेश केशरवानी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

[01/03, 7:45 pm] +91 99191 96696: *नागरिकता संशोधन अधिनियम देश के मूल निवासियों के लिए बना कानून नहीं करता किसी धर्म का विरोध – वेद प्रकाश सत्यार्थी*

*अखंड भारत संकल्प परिषद के तत्वाधान में आयोजित हुई गोष्ठी देश में लोगों को बांटने के लिए भ्रम फैलाकर हो रहा है अधिनियम का विरोध*

*कौशाम्बी।* नागरिकता संशोधन अधिनियम जिसे सीएए के रूप से भी जाना जाता है यह कानून पड़ोस के गैरधर्मनिरपेक्ष देश में अल्पसंख्यकों की रक्षा कर भारत की धर्मनिरपेक्षता के प्रति देश की आस्था और प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह कानून तय करता है कि कैसे भारत के मूल से जन्मे धर्म जिन में से हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख जैसे धर्म के मानने वालों को उत्पीड़न और सामूहिक नरसंहार से इन्हे बचाया जा सके। उक्त बातें शुक्रवार को सिराथू विधानसभा के हाजीपुर पतौना गांव में आयोजित विचार गोष्ठी में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए समाजसेवी वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कहीं। इस मौके पर विभिन्न धर्म को मानने वाले बौद्धिक वर्ग के लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस देश में कानून इस कानून को लेकर देश के मुसलमान को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि यह है बिल किसी भी अल्पसंख्यक का कोई भी नुकसान नहीं करता है इससे कुछ विदेशी लोगों को नागरिकता मिलती है जो प्रताड़ना के कारण भारत में आए हैं। जिनमें से प्रमुख रूप से हिंदू सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई एवं पारसी धर्म को मानने वालों को नागरिकता देने का सवाल है। यह नागरिकता देने का बिल है किसी की नागरिकता चीन का नहीं वास्तविकता यह है कि इस बिल का भारत के मुसलमान की नागरिकता से कोई भी संबंध नहीं है। यह कानून किसी भी मुसलमान की नागरिकता को छूट तक नहीं सकता है। एक सोची समझी राजनीतिक चाल के तहत इस कानून को बदनाम करने के लिए किसके खिलाफ देश विरोधी तत्वों ने प्रोपोगंडा चलाया है। आज भारत की धर्मनिरपेक्ष राजनीति के लिए यह कानून बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर सभी मौजूद लोगों ने भारत में राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ मजबूती से चलने की शपथ उठाई साथ ही भारत को टुकड़े-टुकड़े में देखने की साजिश और देश के खिलाफ चलने वाले लोगों के खिलाफ संगठन के तहत मजबूत विचारधारा के साथ देशभर में महिम चलाने की बात कही गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से असगर मदनी, सतीश बौद्ध, आदित्य कुमार जैन ने अपनी बातों को रखा।

[01/03, 8:48 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी* करारी थाना पुलिस के उप निरीक्षक सियाकांत चौरसिया ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के विरुद्ध लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है थाना पुलिस ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी मेवालाल पुत्र लूशुरू के कब्जे से चोरी की एक बाइक और 1020 रुपए नगद बरामद हुआ है पकड़े गए आरोपों के विरुद्ध पहले से भी संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया है

*शशिभूषण सिंह पत्रकार  जनपद कौशांबी 9648709715*
[01/03, 8:49 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त आवसाब अहमद पुत्र मंसूर अली मूल निवासी अल्लीपुर कोतवाली मंझनपुर को काशीराम कॉलोनी समदा मंझनपुर से गिरफ्तार किया है लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को अदालत में पेश किया है

*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[01/03, 8:51 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *ई रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के छोगारियन पुरवा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक श्री चंद्र उर्फ गप्पू 11 फरवरी को अचानक लापता हो गया था परिवार वालों ने मामले की गुमसुदगी मंझनपुर पुलिस में दर्ज कराई थी 17 फरवरी को समदा दूध डेयरी के पीछे पुलिस ने श्री चंद्र उर्फ गप्पू का अधजला शव बरामद किया था परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की सीसीटीवी कैमरे की मदद और विवेचना के दौरान पुलिस ने ई रिक्शा चालक श्री चंद्र की हत्या में शामिल अभियुक्त को खोज निकाला और पुलिस ने ई रिक्शा चालक श्री चंद्र की हत्या में शामिल मोनू पुत्र मल्हु निवासी समदा वा मोहम्मद आमिर पुत्र साकिर अली निवासी नया नगर मंझनपुर वर्तमान निवासी काशीराम कॉलोनी समदा को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ किया तो दोनों अभियुक्त ने बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था जिस पर दोनों अभियुक्त ने ई रिक्शा चालक श्री चंद्र का बेरहमी से कत्ल कर उसके शव को जला दिया है पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है उनके कब्जे से एक सीएनजी टेम्पो भी पुलिस ने बरामद किया है पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है

*शशिभूषण सिंह पत्रकार  जनपद कौशांबी 9648709715*
[01/03, 8:52 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशांबी* जनपद में चलाए जा रहे यातायात से संबंधित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्नथानो व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सधन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दो पहिया/ चार पहिया वाहनों को चेक किया गया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहनों का ई चालान किया गया तथा 01 वहां से ₹5000 सम्मन शुल्क वसूला गया

*शशिभूषण सिंह पत्रकार  जनपद कौशांबी 9648709715*
[01/03, 8:52 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *निरोधात्मक कार्यवाही में 06 अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी* जनपद में अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना सराय अकिल से 03 थाना पिपरी से 02 थाना चरवा से 01 कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया

*शशिभूषण सिंह पत्रकार  जनपद कौशांबी 9648709715*
[01/03, 8:54 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी* थाना मंझनपुर पुलिस उप निरीक्षक अंशुमान मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र सुक्खू निवासी शमशाबाद थाना मंझनपुर जनपद कौशांबी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया विधिक कार्रवाई के पश्चात अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया

*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*
[01/03, 9:40 pm] +91 99194 75893: *मौत पर सौदा करने वाली पुलिस कर रही पूरी पुलिस वर्दी कलंकित*

*ढाई महीने बाद भी दुर्घटना में मौत का कोखराज पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा*

*चालक वाहन स्वामी वाहन नंबर की जानकारी होने के बाद पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी*

*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के नियामतपुर के पास 12 दिसंबर को बाइक सवार सिपाही लाल पुत्र लवकुश को ट्रैक्टर ने कुचल दिया था जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई घटना को ढाई महीने से अधिक बीत चुके हैं लेकिन कोखराज पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा नहीं लिखा है जबकि दुर्घटना करने वाला वाहन चिन्हित हो चुका है उसके मालिक चालक और वाहन का नंबर भी मृतक के परिवार के लोगों ने पुलिस को उपलब्ध कराया है कोखराज थाना पुलिस की ट्रैक्टर चालक से साठगांठ होने के बाद उसे पूरी तरह से बचाने का प्रयास थाना पुलिस कर रही है मौत पर सौदा करने वाली पुलिस पूरी पुलिस वर्दी कलंकित कर रही है मृतक के परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र देकर के मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद भी कोखराज थाना पुलिस की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा कोखराज पुलिस अपनी मनमर्जी पर उतारू है मृतक परिवार के लोग पुलिस के आगे पीछे चक्कर लगा रहे हैं दुर्घटना करने वाले वाहन चालक और स्वामी को क्लीन चिट दिलाने का थाना पुलिस ने पूरी तरह से जैसे ठेका ले रखा है दुर्घटना करने वाला वाहन चिन्हित होने के बाद भी पुलिस ने ढाई महीने बाद अभी तक उसे अपने कब्जे में नहीं लिया है मुकदमा न लिखे जाने से पीड़ित परिवारों को बीमा क्लेम आदि का लाभ नहीं मिलता दिख रहा है वही दुर्घटना करने वाला चालक और स्वामी मौज कर रहा है और दुर्घटना करने वाले वाहन स्वामी लगातार पीड़ित परिवार पर मुकदमा न लिखाने का दबाव बना रहे है जिससे कोखराज थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की उड़ती धज्जियो का अंदाजा लगाया जा सकता है दुर्घटना करने वाले वाहन चालक और स्वामी को संरक्षण देने वाले कोखराज थाना पुलिस के कारनामे की यदि पुलिस अधिकारियों ने जांच कराई तो कोखराज पुलिस पर कठोर कार्रवाई होना तय है लेकिन क्या पुलिस कानून की धज्जियां उड़ाकर पुलिस वर्दी कलंकित करने वाली कोखराज पुलिस पर पुलिस आला अधिकारी कठोर कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे

 

Taza Khabar