कौशाम्बी01अप्रैल*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन*
*भारतमाता की जय जयकार से गूंजा मंझनपुर कस्बा*
*कौशांबी* चैत्र मास प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक हेडगेवार जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का मंझनपुर नगर में पथ संचलन हुआ, जो डायट मैदान से शुरू होकर पूरे शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण कर डायट मैदान में समाप्त हुआ। वहीं मंझनपुर वासियों व मातृ शक्ति ने जगह जगह स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही भारतमाता की जय के गगन भेदी नारे लगाए।स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला संघ चालक ने कहा के हिंदू नव वर्ष चैत्र मास के शुक्ल प्रतिपदा को मनाए जाने का वैज्ञानिक कारण है, इस समय पेड़ों पर नई कोपलें आती हैं और मौसम में परिवर्तन होता है जो कि यह संकेत देता है कि नव वर्ष प्रारंभ हो चुका है।इस मौके पर जिला प्रचारक प्रमोद कुमार,जिला संघचालक केदारनाथ मौर्य ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी,सीताराम केसरी दिलीप कुमार सूबेदार, मायापति त्रिपाठी,अवनीश मिश्र,बच्चा केसरवानी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक पथ संचलन में मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 26 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 की बड़ी खबरें……………….*