कौशाम्बी 9 दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[09/12, 6:58 pm] Anil: *पीआरडी जवान और उसके पुत्र झोलाछाप पशु डॉक्टर से परेशान इलाके के व्यापारी*
*कौशांबी* पीआरडी जवान और उसके झोलाछाप पशु डॉक्टर पुत्र से इलाके के व्यापारी परेशान है लोगों से सामान लेने के बाद उनका बकाया मांगने पर उनसे लड़ाई झगड़ा पर पीआरडी का जवान और उसका पुत्र झोलाछाप पशु डॉक्टर उतारू रहता है पिपरी थाना क्षेत्र के औंधन निवासी सचिन केसरवानी पुत्र रामबाबू केसरवानी पशुओं की दवा बनाने वाले न्यूट्रीवेट कंपनी में एमआर का काम करता है 9 महीने पहले सचिन से सराय अकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी शोभित उपाध्याय पुत्र राजेंद्र उपाध्याय व पीआरडी जवान राजेंद्र उपाध्याय ने पशुओं की दवाई ली जिसका 4200 रुपए बकाया पेमेंट उन्होंने कहा था कि दूसरे दिन दे देंगे लेकिन धीरे-धीरे 9 महीने बीत गए और दवा का बकाया भुगतान नहीं किया जानबूझकर पिता पुत्र धोखाधड़ी साजिश फ्रॉड और बेईमानी कर रहे है सचिन का कहना है कि उनकी नियत पहले से खराब थी जब दवाई का बकाया पैसे की मांग की जाती है तो पिता पुत्र दोनों गाली गलौज और झगड़ा पर आमदा हो जाते हैं पिपरी थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए सचिन ने कहा कि शोभित उपाध्याय पशुओं का इलाज करता है जबकि इसके पास पशुओं के इलाज की किसी प्रकार की डिग्री नहीं है और इसका पिता राजेंद्र उपाध्याय पीआरडी जवान है बिना डिग्री अनुभव के पशुओं का इलाज करने वाले शोभित उपाध्याय के कारनामों को संज्ञान लेकर इन पर गलत तरीके से पशुओं का इलाज करने का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है शिकायती पत्र देते हुए सचिन ने बताया कि बेईमानी धोखाधड़ी फ्रॉड करना इन पिता पुत्र की आदत में शुमार है और इलाके के सैकड़ो लोगों के साथ इन्होंने धोखाधड़ी फ्रॉड बेईमानी की है धोखाधड़ी फ्रॉड और जानबूझकर बेईमानी करने वाले पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बकाया रकम वापस दिलाए जाने की मांग सचिन ने पुलिस से की है
[09/12, 6:58 pm] Anil: *युवती ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग हुई दर्दनाक मौत*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूरतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अशरफपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह एक युवती ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई शौंच करने गए ग्रामीणों ने देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दिया स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार सोनम उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्री जयराम निवासी पट्टी परवेजा बाद बड़े गांव मंगलवार की सुबह किसी बात लेकर नाराज होकर असरापुर गांव के सामने ट्रेन के सामने छलांग लगा दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई शौंच करने गए ग्रामीणों ने देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
[09/12, 6:58 pm] Anil: *इलेक्ट्रॉनिक दुकान से शटर खोलकर स्मार्टफोन हुआ चोरी*
*कौशाम्बी* पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनौरी रोड निवासी सुमन पाठक ने थाना प्रभारी पूरा मुक्ति को सूचना देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह जब मैने दुकान का शटर खोला और मेरे पति अपनी मोटरसाइकिल निकाल कर ऑफिस चले गए उसके पश्चात दुकान का शटर गिरा कर घर के अंदर चली गई थोड़ी देर बाद वापस आई तो देखा कि शटर थोड़ा सा खुला हुआ है और मोबाइल काउंटर्स में रखे सारे स्मार्टफोन चोरी हो गए हैं दुकान के अंदर से मोबाइल चोरी होने के बाद महिला परेशान हो गई है आसपास में घटना की जानकारी महिला ने की है उसके बाद मामले की सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी है थाना पुलिस मोबाइल चोर की खोज कर रही है
[09/12, 9:07 pm] +91 99562 82731: *वारण्टी अभियुक्त को कौशाम्बी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 90/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त संजय सरोज पुत्र वासुदेव सरोज निवासी चकसिरसी थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
[09/12, 9:08 pm] +91 99562 82731: *पत्रकार की ताई का हुआ निधन गंगा नदी किनारे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में हुआ अंतिम संस्कार*
*कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव के रहने वाले पत्रकार गणेश साहू की बड़ी अम्मा ताई जी उम्र लगभग 80 वर्ष का बीमारी के चलते इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि 9:30 बजे निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 12 बजे गंगा नदी के किनारे गौसपुर उजीहनी गंगा घाट पर सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में विधि विधान से अंतिम संस्कार हुआ इस मौके पर अश्वपूर्ण नेत्रों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की है पत्रकार की ताई के निधन की जानकारी जैसे ही जनपद मुख्यालय सहित तमाम पत्रकारों को लगी पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की है उपस्थिति लोगों ने कहा कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति ईश्वर दें शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा की आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी

More Stories
जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *03 मार्च 2026 , मंगलवार**यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*