April 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 8 अप्रैल 26*स्टेडियम में कोचिंग बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने की मांग*

कौशाम्बी 8 अप्रैल 26*स्टेडियम में कोचिंग बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने की मांग*

कौशाम्बी 8 अप्रैल 26*स्टेडियम में कोचिंग बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने की मांग*

*कोच की व्यवस्था न होने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का नहीं मिल रहा मौका*

*कौशाम्बी* विश्व हिंदू महासंघ भारत के जिला मंत्री प्रद्युम्न पाण्डेय ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर पूरब पश्चिम शरीरा के स्टेडियम में उचित सुविधाएं कोचिंग सेंटर और बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने की मांग की है मंत्री प्रद्युम्न पाण्डेय का कहना है कि स्टेडियम में कोच की भी नियुक्ति कराई जाए बिना सुविधाओं के स्टेडियम अपने उद्देश्य को सफल नहीं कर पाएगा स्टेडियम में कुछ कमरे तो बन गए हैं मल्टीपरपज हाल के मरम्मत कराए जाने की मांग की गई है महानिदेशक युवा कल्याण ने 50 लाख रुपए का बजट 27 मई 2025 को स्वीकृत कर दिया है अप सिडको को कार्यवाही संस्था नामित किया गया है अधिकारियों ने बताया कि बजट आवंटन के साथ मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए सरकार से बजट की डिमांड विभाग के अधिकारियों ने की है वर्तमान समय में स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जिससे स्टेडियम अपने उद्देश्य में सफल होता नहीं दिख रहा है स्टेडियम में बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं कराया गया है जिससे वहां आवारा पशु घूमते हैं और खेल के मैदान को पशु ऊबड़ खाबड़ बर्बाद कर देते हैं जिससे स्टेडियम का खेल का मैदान ऊबड़ खाबड़ होने से खिलाड़ियों को खेल खेलने में दिक्कतें होती हैं स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेल का मैदान नहीं मिल पाता है स्टेडियम में कोच की व्यवस्था न होने से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के बारे में उचित मार्गदर्शन ज्ञान नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद में सुविधा मिलने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जिससे स्टेडियम में बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए कोचिंग सेंटर खोला जाए और कोच की तैनाती की जाए स्टेडियम की तमाम समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने आईजीआरएस में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है जिस पर जिलाधिकारी कार्यालय में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को समस्या समाधान करने का निर्देश दिया है

 

Taza Khabar