April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*

कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*

कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*

*गिरफ्तार घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक पुलिस ने किया बरामद*

*कौशाम्बी।* करारी थाना क्षेत्र और सराय अकिल थाना क्षेत्र में मंगलसूत्र लूट की वारदातों से दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश अमित पासी को पुलिस मुठभेड़ में शनिवार की रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से थाना सराय अकिल और करारी थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं में सक्रिय था और कई छिनैती की घटनाओं में वांछित चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने देर रात हजारीपुरवा मोड़ के पास घेराबंदी की। देर रात बाइक से पहुंचे बदमाश ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह चोरी की बाइक से छिनैती करता था। उसके खिलाफ प्रयागराज और कौशाम्बी में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में सराय अकिल पुलिस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही है

 

Taza Khabar