March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 30 मार्च 26*पिता की हत्या करने वाले दो बेटों पत्नी सहित तीन गिरफ्तार*

कौशाम्बी 30 मार्च 26*पिता की हत्या करने वाले दो बेटों पत्नी सहित तीन गिरफ्तार*

कौशाम्बी 30 मार्च 26*पिता की हत्या करने वाले दो बेटों पत्नी सहित तीन गिरफ्तार*

*महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अजरौली में हुई हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर हुआ खुलासा*

*महेवा घाट कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में 28 मार्च की रात में कुल्हाड़ी से मारकर नथन सरोज की हत्या उनके बेटों ने कर दी है महेवाघाट थाना पर मु0अ0सं0 58/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम कलुटिया,लवलेश व झुरई उर्फ बनवारी के नाम पंजीकृत हुआ घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा घटना के शीघ्र,सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से 24 घण्टे के अन्दर मृतक के दो बेटे लवलेश वा झुरई उर्फ बनवारी वा पत्नी कलुटिया निवासी ग्राम अजरौली को लौगावां नहर के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व हत्या के समय पहने हुए अभियुक्तों के कपड़े बरामद किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया हैं।

पुलिस ने जब गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्त लवलेश ने बताया कि पिता नथन लाल की दो शादी हुई है उनकी पहली पत्नी कलुटिया के दो पुत्र मै लवलेश व झुरई उर्फ बनवारी है तथा उनकी दूसरी पत्नी सावित्री देवी है मेरे पिता द्वारा 3-4 वर्ष पूर्व करीब सवा बीघा जमीन अपनी दूसरी कथित पत्नी सावित्री के नाम लिख दिया था जिससे हम लोग उनसे नाराज रहते थे कुछ दिन पहले पता चला कि मेरे पिता नथन लाल बाकी की बची हुई करीब ढाई बिघा जमीन भी अपनी कथित दूसरी पत्नी के नाम करना चाह रहे है । इसी बात को लेकर गुस्से में हम तीनों लोगों ने कुल्हाड़ी से मारकर अपने पिता नथन लाल की हत्या कर दी है यह भी बताया कि इस समय मेरी उम्र लगभग 30 वर्ष हो गयी है तथा मेरे नाम कोई जमीन न होने के कारण शादी के लिए कोई भी रिश्ता नही आ रहा है,मैं बार-बार पिता से कहता था कि जमीन मेरे नाम कर दो लेकिन वह नही कर रहे थे,पूरी जमीन कथित दूसरी पत्नी सावित्री को देना चाहते थे। जमीन दूसरी पत्नी को देने के चक्कर में नथन लाल की हत्या हुई है

Taza Khabar