कौशाम्बी 28/11/25*डीएम को ज्ञापन सौंप कर आईएएस संतोष शर्मा को बर्खास्त करने की मांग*
*ब्राह्मण समाज की बेटियों पर आईएएस संतोष शर्मा ने दिया था घिनौना बयान*
*कड़ा कौशाम्बी* आईएएस अधिकारी संतोष कुमार वर्मा द्वारा कथित तौर पर बेटियों के सम्मान पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कौशांबी में ब्राह्मण समाज ने कठोर रुख अपनाया है ब्राह्मण समाज सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशाम्बी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आईएएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग उठाई गई है।समाज ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि किसी भी समाज पर अपमानजनक टिप्पणी करना प्रशासनिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है और अधिकारी का प्रशासनिक व्यवस्था में बने रहना जनता के सम्मान और सुरक्षा के लिए खतरा है अधिकारी के विवादित बयान की तुरंत उच्चस्तरीय जांच कराने का आदेश दिया जाए पद से हटाना जांच पूरी होने तक आईएएस संतोष वर्मा को प्रभाव पूर्ण पद से हटाया जाए समाज को न्याय और सम्मान नहीं मिलने पर प्रदेश स्तर पर शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए अध्यक्ष सोमप्रकाश मिश्रा और अधिवक्ता रामप्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए है उन्होंने समाज से एकजुट होकर सम्मान की आवाज़ उठाने का आह्वान किया। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवम् पाण्डेय, आलोक पांडेय, अंकित मिश्रा, राजा मिश्रा, हिमांशू पाण्डेय, सुचेता त्रिपाठी, बृजेश शुक्ल, अजय तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 22 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 22 अप्रैल 26*लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन।
लखीमपुर खीरी२२ अप्रैल २६* पलिया विधायक ने ५० से अधिक बेटियों की शादी कराई