November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत*

कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत*

कौशाम्बी 28 नवम्बर 26*पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत*

*दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही तलाश*

*आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एयरपोर्ट थाना का किया घेराव मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स*

*नेवादा कौशाम्बी* पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार युवक को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा कटौहला मार्ग के ससुर खदेरी नदी के पास तेज गति वाहन ने टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार परीक्षार्थी बाइक समेत नदी में गिर गया है और घटनास्थल पर उसकी तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके में पहुंचे सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौत के बाद परिवार के लोग आक्रोषित हो गए और पोस्टमार्टम को शव भेजने से इनकार करने लगे मामले की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गाजा गांव निवासी निखिल सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र मानसिंह शनिवार सुबह लगभग 7 बजे घर से बाइक से प्रयागराज पाॅलीटेक्निक की परीक्षा देने जा रहा था जैसे ही बाइक सवार गांजा कटौहला मार्ग के ससुर खदेरी नदी के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे तेजगति वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दिया टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक सहित नदी में गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों को किसी तरह से वाहन की जानकारी हुई तो एअरपोर्ट थाना का घेराव करते हुए वाहन के नम्बर के साथ लाश को लेकर धरने पर बैठे परिजन लाश पोस्टमार्टम भेजने से इनकार करते रहे परिजनों ने कहा कि जब तक वाहन एवं वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार्यवाही नहीं होगी तब तक पोस्टमार्टम के लिए लाश नहीं देंगे सूचना पाकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन तैयार हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

 

Taza Khabar