कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
*कौशांबी।**अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 18-20 आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों/महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 18-20 आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों/महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के निर्देश दिये गये हैं । स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत कार्यरत ए.एन.एम./आशा वर्कर के माध्यम से अर्हता तिथि 01.01.2026, 01.04.2026, 01.07.2026 एवं 01.10.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पंजीकरण के लिए अवशेष महिलाओं/नवविवाहिताओं को चिन्हित कराकर फार्म-6 (घोषण पत्र सहित) के माध्यम से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही करायी जाये। उन्होंने कहा कि समस्त सम्बन्धित अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र से सम्बन्धित ए.एन.एम./आशा वर्कर के माध्यम से दिनांक 06.03.2026 तक प्रत्येक दशा में फार्म-6 (घोषण पत्र सहित) भरवाकर सम्बन्धित क्षेत्र के बी.एल.ओ. अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया