कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
*सेना के जवानों ने अंतिम संस्कार स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया और सम्मान में सिर झुकाया*
*फौजी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके डी एम,एसपी या प्रशासनिक अधिकारी*
*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन गांव निवासी बृजेश कुमार फौजी उम्र लगभग 30 वर्ष रिश्तेदारों के शादी में शामिल होने के बाद वापस घर लौटते वक्त 25 फरवरी की रात को सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे जिससे उनकी प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई मौत की जानकारी मिलते ही उनके घर परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने फौजी के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया जैसे ही पोस्टमार्टम से फौजी का शव वापस घर पहुंचा पूरे घर में कोहराम मच गया चारों तरफ चीख पुकार की आवाज सुनाई देने लगी फौजी बृजेश कुमार की मौत के बाद हर चेहरे पर दुख दिखाई पड़ रहा था।
फौजी के मौत की जानकारी मिलने के बाद फौजी के अंतिम संस्कार में इंडियन आर्मी बमरौली बटालियन के सूबेदार मिलन शर्मा ,हवलदार एलएन शुक्ला, हवलदार मोर ,हवलदार आई एस पाल, सिग्नल मैन सुबो रॉय दिवंगत फौजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सलामी दी गई,दिवंगत फौजी को फौजियों ने कंधा देकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे उनका अंतिम संस्कार खेत में किया गया है जहां फौजी के अंतिम संस्कार में उन्हें राजकीय और सैन्य सम्मान दिया गया है। पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर लाया गया।सेना के जवानों ने अंतिम संस्कार स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया हैं और सम्मान में सिर झुकाया हैं। उनके भाई विजय प्रताप ने बताया कि फौजी बृजेश कुमार के बेटे शौर्य का 27 फरवरी को मुंडन संस्कार होना था और मुंडन संस्कार के लिए परिवार रिश्तेदार एकत्रित हो चुके थे लेकिन इसी बीच बृजेश कुमार फौजी की सड़क हादसे में मौत हो गई है जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार संभालना मुश्किल हो रहा है।वहीं डी एम,एसपी या कोई भी प्रशासनिक अधिकारी न पहुंचने से दिवंगत परिवार,गांव क्षेत्र में आक्रोश देखा गया है।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया
बांदा 27 फरवरी 26*माउंट आबू से ब्रह्माकुमार भगवान भाई जी का आगमन***