कौशाम्बी 22 दिसम्बर २०२४ *पीसीएस की परीक्षा में 60 प्रतिशत परीक्षार्थियों की हुई उपस्थित
5 परीक्षा केंद्रों में यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था में संपन्न
कौशाम्बी। जिले के 5 परीक्षा केंद्रों में यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था में संपन्न हो गई ,परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्र मे प्रवेश दिया जाने लगा,सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई और दोपहर में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
यूपीपीसीएस 2024 की प्रथम पाली की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हो गई ,परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षार्थी का गेट पर प्रवेश चेक करने के बाद अंदर जाने दिया गया है,सुबह से ही परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की लम्बी कतार लगी हुई थी।डीएम मधुसूदन हुल्गी वा एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का सुबह से ही निरीक्षण किया और लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,वही सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जांची।सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स,इंटेलिजेंस और प्रशासन के लोग मुस्तैद रहे।डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनपद में 5 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा रही है।लगभग 60 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थित हुई है,पुलिस और प्रशासन के लोग मुस्तैदी से लगे हुए है।परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल