September 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 20 सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*

कौशाम्बी 20 सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*

कौशाम्बी 20 सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*

*केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की दी जानकारी*

*कौशाम्बी।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड मंझनपुर सभागार में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने में सुविधा होगी।यह विकास प्रदर्शनी 05 अक्टूबर 2026 तक लगी रहेगी। आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चायल पूजा पाल भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा,अमरनाथ यादव एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्योति केसरवानी, प्रेमचंद चौधरी एवं राकेश पाण्डेय सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Taza Khabar