March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 20मार्च 26**जामा मस्जिद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब*

कौशाम्बी 20मार्च 26**जामा मस्जिद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब*

कौशाम्बी 20मार्च 26**जामा मस्जिद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब*

*मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ,पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद* ,

*कौशाम्बी*। जुम्मे की नमाज के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी संख्या में लोगों ने जुम्मे की नमाज अदा की है जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार को इबादत का खास मंजर देखने को मिला। नमाज के मुकर्रर वक्त से पहले ही बड़ी तादाद में अकीदतमंदों का मस्जिद पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते मस्जिद का सहन नमाजियों से पूरी तरह भर गया। मस्जिद के इमाम ने खुतबा पेश करते हुए दीन की राह पर चलने और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जैसे ही अल्लाह-हु-अकबर की सदा गूंजी, हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ खुदा की बारगाह में सजदा किया।

नमाज के दौरान अनुशासन और सादगी की मिसाल देखने को मिली, जहां अमीर-गरीब और छोटे-बड़े का फर्क मिटाकर सब एक ही सफ (लाइन) में नजर आए। नमाज मुकम्मल होने के बाद इमाम साहब ने मुल्क की तरक्की,कौम की खुशहाली और आपसी मोहब्बत को बनाए रखने के लिए खास दुआ मांगी। इस दौरान कई अकीदतमंदों की आंखें नम दिखीं। मस्जिद परिसर के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे, ताकि नमाजियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और हाथ मिलाकर मुबारकबाद दी। मस्जिद के आसपास के बाजारों में भी खासी रौनक रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि जामा मस्जिद में नमाज अदा करना न केवल इबादत है, बल्कि यह एकता और सौहार्द का प्रतीक भी है।इस दौरान कौशाम्बी में अलविदा जुम्मा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी,एसपी, एएसपी सहित सभी पुलिस कर्मी लगातार भ्रमण करते रहे।

Taza Khabar