कौशाम्बी 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[02/03, 19:51] +91 99191 96696: *एक सप्ताह पूर्व गायब हुए शिक्षक का यमुना नदी में मिला शव*
*विद्यालय गए कृष्ण बाबू वर्मा बीएलओ की ड्यूटी के दौरान 25 फरवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में हुए थे गायब*
*कौशांबी।* सराय अकिल थाना क्षेत्र के धरमपुर कनैली गांव निवासी कृष्ण बाबू वर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र राजा राम वर्मा सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और इन दोनों बीएलओ में उनकी ड्यूटी लगाई गई है वह 25 फरवरी की सुबह 10:00 बजे विद्यालय गए थे और विद्यालय से वह वापस नहीं लौटे शिक्षक कृष्णा बाबू वर्मा के अचानक गायब हो जाने से परिवार के लोग परेशान हो गए कृष्णा बाबू वर्मा के गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई थी घटना को एक सप्ताह बीत गए हैं सोमवार को यमुना नदी के महिला घाट के पास शिक्षक का शव नदी में मिला है शव मिलने की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है थाना पुलिस के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंची है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आखिर ड्यूटी के दौरान शिक्षक यमुना नदी तक कैसे पहुंचे यह बड़ी जांच का विषय है यह दुर्घटना है या फिर उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटनाएं हुई है जो पुलिस की बड़ी जांच का विषय है।
[02/03, 19:51] +91 99191 96696: *निदेशालय में रद्दी में डाल दिया जाता है कौशांबी डीएम का पत्र*
*जांच के बाद भ्रष्टाचार में दोषी साबित हुए अधिशासी अधिकारी चरवा को निलंबित करने की डीएम ने की थी संस्तुति*
*नगर निकाय लखनऊ के निदेशक के कारनामे के चलते पूरे प्रदेश की नगर पालिका और नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर व्याप्त है*
*कौशांबी।* नगर पंचायत चरवा में बड़े भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जिला अधिकारी ने भ्रष्टाचार की जांच कराई थी जिसमें नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह तमाम मामलों में भ्रष्टाचार के दोषी साबित हुए जांच रिपोर्ट के बाद जिला अधिकारी कौशांबी ने निदेशक नगर निकाय लखनऊ को लगभग 9 महीने पहले पत्र भेज कर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चरवा सुभाष चंद्र सिंह को निलंबित करने की संस्तुति की थी लेकिन जिलाधिकारी कौशांबी के इस पत्र को निदेशालय ने रद्दी में डाल दिया है 9 महीने बीत जाने के बाद अभी तक भ्रष्टाचारी अधिशासी अधिकारी पर कार्यवाही नहीं हुई है चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की है।
नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह पर सरकारी कार्यों के ठेका टेंडर में भ्रष्टाचार के बड़े गंभीर आरोप लगे हैं बताया जाता है कि अपने भाई को वह नगर पंचायत के कार्यों का ठेका देकर पर्दे की ओट से नगर पंचायत के खुद ठेकेदार बन गए हैं 3 साल से लगातार अपने भाई के फर्म को वह ठेका टेंडर आवंटित कर रहे हैं नगर क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराई जा रहे हैं और जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं उनमें जमकर धांधली हो रही है जिसके जरिए अधिशासी अधिकारी द्वारा बड़ी अनियमितता की जा रही है चर्चाओं पर जाए तो करोड़ों का घोटाला अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चरवा सुभाष चंद्र सिंह ने किया है इतना ही नहीं नगर पंचायत के कार्यों में अध्यक्ष की भी अनदेखी की जा रही है आरोप है कि अध्यक्ष को अपमानित भी किया जा रहा है पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने एससी एसटी आयोग को पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर पंचायत चरवा के अध्यक्ष जगनारायण पासी को अधिशासी अधिकारी चरवा सार्वजनिक रूप से अपमानित कर रहे हैं भ्रष्टाचारी अधिशासी अधिकारी चरवा सुभाष चंद्र सिंह के निलंबन की जिलाधिकारी कौशांबी द्वारा 01 मई 2025 को संस्तुति किए जाने के 9 महीने बाद भी निलंबित नहीं किया गया है जिससे योगी सरकार में लखनऊ में बैठे अफसर के भ्रष्टाचार का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब जिला अधिकारी द्वारा निलंबन की संस्तुति कर दी गई जांच में ईओ भ्रष्टाचार के दोषी साबित हो चुके हैं उसके बाद भी भ्रष्ट अधिशासी अधिकारी चरवा को नगर निकाय के निदेशक द्वारा निलंबित नहीं किया गया है जिससे नगर पंचायत चरवा में भ्रष्टाचार नहीं रुक रहा है सरकारी खजाना खाली हो रहा है और बेईमान अफसर अपनी तिजोरी भरने में उतावले है इनके ऊपर लगातार भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लग रहा है जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि भी हो रही है प्रत्येक कार्यों में कमीशन खोरी हो रही है अपने लोगों को ठेके दिए जा रहे हैं मनमानी तरीके से विकास कार्य करके सरकारी खजाना खाली किया जा रही है जांच के दौरान जांच अधिकारियों ने उनके बेईमान कारनामों का खुलासा भी कर दिया है लेकिन उसके बाद नगर निकाय के निदेशक इन पर मेहरबान है जो बड़ी जांच का विषय है और मामले में भी योगी सरकार ने जांच कराई तो नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार में नगर निकाय के निदेशक के भी शामिल होने का खुलासा होने की उम्मीद है नगर निकाय लखनऊ के निदेशक के कारनामे के चलते पूरे प्रदेश की नगर पालिका और नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर व्याप्त है जो बड़ी जांच का विषय है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938
[02/03, 20:05] +91 98391 01290: *मोबाइल छीनने के 02 अभियुक्तों को सराय अकिल पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।* सराय अकिल थाना क्षेत्र के सुनील कुमार पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी ग्राम खोंपा 27.02.2026 की शाम को काम करके अपने गांव जा रहे थे तभी खोंपा मोड़ के पास मोटरसाईकिल सबार दो लोगों ने मोबाइल छीन लिया और भाग गए पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दिया था थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मोबाइल छीनने वालों की तलाश शुरू कर दी थी उपरोक्त क्रम में सीसीटीवी सर्विलांस की मदद से घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा था कि इसी दौरान दिनांक 02.03.2026 को थाना सराय अकिल पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आए 02 वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र जगन्नाथ वा रितेश उर्फ कुल्ली पुत्र विनोद निवासीगण मेडुवा सलेमपुर थाना सराय अकिल को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 मोबाइल फोन व 01 चार्जर बरामद हुआ विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को थाना पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है। दूसरा मोबाइल अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस नहीं बरामद कर सकी है छीनैती करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने चोरी के मुकदमे में जेल भेज दिया है
[02/03, 20:09] +91 99562 82731: *जिला बदर को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस सो रहे थे परिवार के लोग लगा दिया पेट्रोल डालकर आग*
*आग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद आग की लपट लगने के बाद जान बचाकर घर से भागे परिवार के लोग*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया पुलिस चौकी अंतर्गत इचौली गांव में रविवार की रात्रि में घर के अंदर विजय केसरवानी उनकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे आधी रात के बाद भोर में उनके घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और जब आग की लपट परिवार के लोगों को लगी तो परिवार के लोग जागे और अनहोनी से भयभीत हो गए हैं परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर निकल आए हैं इस अग्निकांड में उनके घर के गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया कड़ी मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका है घर में आग लगाए जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है परिवार के मुताबिक जिला अधिकारी द्वारा जिला बदर किए गए विकास तिवारी पुत्र कंधई लाल तिवारी व उनके भाई ललाई तिवारी व अज्ञात लोगों ने मिलकर पेट्रोल डालकर घर में आग लगाई है सोमवार की भोर जब विकास तिवारी द्वारा आग लगाए जाने की बात गांव में पहुंची तो मौके पर लोगों का मजमा लग गया इसी बीच इस बात की जानकारी विकास तिवारी की मां रंजना देवी वा बहन सोनी को लग गई कि उसके भाई विकास तिवारी द्वारा आग लगाई गई है जिस पर रंजना देवी और सोनी दोनों आग बबूला हो गई और विजय केसरवानी के घर में पहुंचकर गाली गलौज किया जान से मारने की धमकी दिया है कि उनके बेटे का नाम लिया तो तुम्हारे परिवार की हत्या करवा दी जाएगी जिला अधिकारी द्वारा जिला बदर किए जाने के बाद आरोपी का खुलेआम घर में रहना और अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद थाना चौकी पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर जिला अधिकारी के आदेश का पालन थाना चौकी पुलिस क्यों नहीं कर रही है क्या थाना चौकी पुलिस तानाशाही से मनमाफिक कानून व्यवस्था चलाना चाहती है उसको जिलाधिकारी के आदेश की परवाह नहीं है मामले की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है
[02/03, 20:29] +91 90050 12271: *राष्ट्रीय योग्यता आधारित परीक्षा में 14वीं एवं 17वीं रैंक हासिल कर विद्यार्थियों ने विद्यालय का बढ़ाया मान*
*भरवारी कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोतारी पश्चिम में कक्षा 8 में पढ़ने वाली जेंसी देवी वा शशि प्रकाश ने राष्ट्रीय योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद में 14वीं एवं 17वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है राष्ट्रीय योग्यता आधारित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अतुल प्रकाश प्रजापति ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यार्थियों को बेहतर योग्यता देने के चलते विद्यालय के समस्त स्टाफ को बधाई प्रेषित की उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता पर हमें गर्व है अन्य बच्चों से उन्होंने कहा कि वह भी कड़ी मेहनत करें जिससे आने वाले दिनों में वह भी बेहतर प्रदर्शन कर अपना अपने परिवार का और विद्यालय का नाम रोशन करें
[02/03, 20:31] +91 81156 50600: *जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल ,राहगीर परेशान !जिम्मेदार मौन*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा कमला देवी इंटर कॉलेज के पास छोटी नहर पटरी पर बनाई गई सड़क जो वार्ड नंबर 5 अजमत पुर बीच का पुरवा ,वार्ड नंबर 4 रसूल पुर मढिया मई को जोड़ती है यह एक किलोमीटर लंबी सड़क ध्वस्त हो गई है यह सड़क जर्जर, टूटी फूटी,बड़े-बड़े गड्ढे वाली हो गई है जिसमें आम नागरिकों ,पैदल राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए बेहद जोखिम भरा और कष्टदायक है। यह सड़क वर्षों से जर्जरता का दंश झेल रही है लेकिन जिम्मेदारों ने हजारों लोगों के मुख्य आवागमन कष्टकारी मार्ग से आंखे मूंद ली है।
राम बहोरे ने बताया इस सड़क से प्रतिदिन बहुआ,बीच का पुरवा ,अजमत पुर,रसूल पुर मढिया मई के हजारों लोगों का आवागमन का रास्ता है,इसका निर्माण 2012 में हुआ था बीते 3 वर्ष पहले इस सड़क का मरम्मती करण भी किया गया था लेकिन मानकविहीन घटिया निर्माण सामग्री से हुई मरम्मती करण के कारण आज सड़क पर बाइक तो दूर पैदल चलना मुश्किल है।
शिव प्रकाश ने बताया 1 किमी लंबी और रसूलपुर मडिया बीच का पुरवा अजमतपुर सहित परास गांव को भी इस सड़क से लोग आवागमन करते हैं लेकिन सड़क ध्वस्त हो गई है कई बार नगर पंचायत में सभासद सहित ग्रामीणों ने शिकायत भी किया था लेकिन मरम्मती के नाम पर टाल मटोल किया जा रहा है आखिर हम नगर के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं हम लोगों को नगर जैसी सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रही हैं
वहीं चेयर मैन शांति देवी कुशवाहा ने बताया ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए उक्त सड़क मार्ग की शीघ्र मरम्मती करण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
[02/03, 20:31] +91 81156 50600: *गन्ना जूस निकालते समय युवक का हाथ रोलर मशीन में फंसा,गंभीर घायल*
*अझुवा कौशाम्बी* दिलीप सोनकर पुत्र विनोद सोनकर निवासी लोंहड़ा अ झुवा के भोला चौराहे पर मुबारक की घर के सामने काफी दिनों से ठेलिया में फल का व्यापार करता था बीते दिन अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए गन्ना का जूस निकालने वाली मशीन लाया और आज सोमवार सुबह गन्ना का जूस निकालने वाली मशीन का उद्घाटन किया इसके बाद मौके पर रहे लोगों को गन्ने का जूस निकाला और ग्राहकों को देकर मशीन को पानी डालकर हाथ से साफ करने लगा मौके पर रहे लोगों के अनुसार जेनरेटर स्टार्ट था ज्योंहि दिलीप मशीन धुलने और साफ करने लगा उसका बायां हाथ का पंजा रोलर में फंस गया और मशीन ने हाथ आगे खींच लिया जिससे उसका हाथ पंजे से पीस गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने जनरेटर बंद कर मशीन को विपरीत दिशा में घुमाया और नजदीकी डॉक्टर को दिखाया लेकिन हाथ देखते ही डॉक्टर ने घायल को प्रयागराज रिफर कर दिया।परिजन दिलीप को प्रयाग राज लेकर चले गए।
[02/03, 20:49] +91 96216 39625: *होली पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में सीओ ने किया भ्रमण*
*कौशांबी।**आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना पश्चिम शरीरा व थाना महेवाघाट क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर दिनांक 02.03.2026 को क्षेत्राधिकारी कौशांबी द्वारा भ्रमण कर होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,अग्निशमन के प्रबंध एवं संवेदनशील स्थलों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन कार्यक्रम सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा सतत भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए।

More Stories
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश
मथुरा 2 मार्च 26*होली मे हुडदंग मचाने वाले 17 उपद्रवियों का शांति भंग मे किया गया चालान
मथुरा 2 मार्च 26*मथुरा जनपद के सभी थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च*