March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 17 मार्च 26*मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों पटलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक निर्देश*

कौशाम्बी 17 मार्च 26*मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों पटलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक निर्देश*

कौशाम्बी 17 मार्च 26*मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों पटलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक निर्देश*

*कौशांबी।* मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को जनपद कौशाम्बी के कलेक्ट्रेट में स्थित विभिन्न कार्यालयों/पटलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए मण्डलायुक्त ने न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के निरीक्षण के दौरान लम्बित मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विधिसम्मत अभियोजन की कार्यवाही करते हुए समयबद्ध रूप से मामलों का निस्तारण किया जाय। उन्होंने न्यायालय उप संचालक/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के निरीक्षण के दौरान चकबन्दी के मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नजारत अनुभाग के निरीक्षण के दौरान चतुर्थ श्रेणी एवं वाहन चालकों की सर्विस बुक के अवलोकन के दौरान नाजिर से कहा कि सर्विस बुक में नामिनी का विवरण भी अंकित किया जाय तथा सर्विस बुक को अपडेट रखी जाय।

मण्डलायुक्त ने अंग्रेजी अभिलेखपाल कक्ष के निरीक्षण के दौरान पटल सहायक से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शासन या विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाले डॉक को तत्काल सम्बन्धित विभाग/पटल को प्रेषित कर दिया जाय। उन्होंने भूलेख कक्ष के निरीक्षण के दौरान पटल सहायक से लम्बित पेंशन प्रकरण एवं कार्मिकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि कार्मिकों का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर भी अपडेट रखा जाय। उन्होंने वरिष्ठ लेखा लिपिक अनुभाग के निरीक्षण के दौरान लिपिक एव नायब तहसीलदार के सर्विस बुक के अवलोकन के दौरान कहा कि सर्विस बुक में सभी सूचनाएं अपडेट रखी जाय। उन्होंने संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान आर.सी. वसूली पंजिका का अवलोकन करते हुए पटल सहायक से आर.सी. वसूली की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान पटल सहायक से नकल के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आवेदकों को समय से नकल की प्रति उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने आई.जी.आर.एस. कक्ष के निरीक्षण के दौरान कहा कि शिकायतकर्ताओं से उनके शिकायत निस्तारण के सम्बन्ध में फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाय। उन्होंने दैवीय आपदा कक्ष के निरीक्षण के दौरान लम्बित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि प्रकरण का निस्तारण समयबद्ध किया जाय।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी वि./रा.शालिनी प्रभाकर,अपर जिलाधिकारी न्यायिक ओम प्रकाश, उप जिलाधिकारीगण आकाश सिंह व अजेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938