कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*कौशांबी आकर उड़ीसा का व्यक्ति हुआ लापता परिजन परेशान*
*तिल्हापुर मोड़* कौशांबी उड़ीसा प्रांत का एक व्यक्ति कौशांबी आया था और कौशांबी के विभिन्न कस्बे में देखा गया है लेकिन उसके बाद कौशांबी से उड़ीसा का व्यक्ति लापता हो गया है उसके परिवार के लोग खोजते खोजते कौशांबी पहुंचे हैं और उड़ीसा के व्यक्ति को खोज रहे हैं लेकिन उस व्यक्ति का पता नहीं चल रहा है जिससे परिवार के लोग परेशान दिखाई पड़ रहे हैं
जानकारी के मुताबिक लल्लू सी उम-35 वर्ष गांव -मणिचो पोस्ट कुन्दलिया थाना -बिसोय उड़ीसा पिन कोड 757033 कुछ दिन पहले गुजरात से उड़ीसा के लिए ट्रेन पकड़ कर निकले थे लेकिन गलती से दूसरे ट्रेन में बैठ गए और चित्रकूट पहुंच गए चित्रकूट में घर वालों से बातचीत हुई थी उसके बाद मोबाइल से उसका कोई लोकेशन नहीं मिला और वह लापता हो गए घर वाले खोजते खोजते चित्रकूट पहुंचे पूछताछ करने पर पता चला कि वह व्यक्ति कौशांबी की तरफ गया है लोगों ने बताया कि कौशांबी के थाना सराय अकिल की तरफ वह गया है परिवार के लोग सराय अकिल पहुंचे पूछताछ किया मालूम चला हां यहां दिखाई पड़ा था लेकिन उड़ीसा के व्यक्ति से परिवार के लोगों की कही मुलाकात नहीं हुई जिससे परिवार के लोग परेशान हैं गुमशुदा की तलाश में भटक रहे परिवार के लोगों ने बताया कि उसका रंग सांवला है माथे पर चोट का निशान है कपड़ा जीन्स पैन्ट ब्राउन टी शर्ट पहने हुए है लम्बाई 06 फुट है परिवार के लोगों ने कहा कि जिस भाई को यह सज्जन दिखाई पड़े कृपया करके इस मोबाइल नंबर 6383789255–8260874938पर जानकारी दें

More Stories
बलिया5 अप्रैल 26*SI बनकर वाहन चेकिंग करता हुआ सपा कार्यकर्ता अमित गिरफ्तार*
लखनऊ 5 अप्रैल 26**उप्र सरकार का यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान*
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन