कौशाम्बी 15दिसम्बर 25*कुएं में मिला युवक का शव*
*महेवाघाट* कौशांबी पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धावड़ा गांव के कुएं में सोमवार को सुरेंद्र कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र धीरेंद्र कुमार निवासी बैशकांटी थाना करारी का शव मिला है युवक की हत्या की गई या उसने आत्महत्या कर लिया है यह जांच का विषय है बताया जाता है कि युवक पहले धावड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था उसी मकान के पास कुएं में शव मिला है जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर थाना पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं
More Stories
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*