कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[13/03, 20:36] +91 99562 82731: *वारण्टी अभियुक्त को सराय अकिल पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 309/11 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना सराय अकिल से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त रोशन लाल पुत्र मेवा लाल पासी निवासी अमिरसा थाना सराय अकिल को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
[13/03, 20:36] +91 99562 82731: *मिलावट खोरी रोकने से चीफ फूड अफसर ने खड़े किए हाथ*
*पूरे जिले में मिलावट खोरी का धंधा चरम पर विभागीय लोग कर रहे हैं बड़ी वसूली*
*कौशाम्बी* जिले में दूध डेयरी में दूध दही पनीर क्रीम खोवा में मिलावट खोरी के साथ-साथ मिठाई की दुकानों में भी खुलेआम मिलावट खोरी हो रही है जिले में दो दर्जन बड़ी दूध डेयरी संचालित हो रही है जहां 15 हजार लीटर से लेकर 20 हजार लीटर तक प्रतिदिन प्रत्येक दूध डेयरी में दूध एकत्रित कर उसमें मिलावट किया जाता है इसी तरह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 85 से अधिक छोटे दूध कलेक्शन सेंटर संचालित हो रहे है छोटे दूध कलेक्शन सेंटर में 5000 लीटर लगभग प्रतिदिन प्रत्येक केंद्र में दूध एकत्रित किया जाता है यहां भी जमकर मिलावट होती है इसके अलावा जिले में राजस्थानी लोगों द्वारा दूध का बड़ा कारोबार एक दर्जन स्थान पर संचालित किया जा रहा है जहां दही खोवा पनीर और बर्फी छेना सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां पाउडर और केमिकल से बनाकर पूरे जिले में सप्लाई की जाती है राजस्थान के लोगों द्वारा दूध के काले कारोबार का धंधा इस कदर बढ़ा है कि लाखों रुपए से अधिक कीमत का मिलावटी धंधा प्रतिदिन प्रत्येक स्थान पर संचालित हो रहा है
गरीब कमजोर वर्ग के लोगों के साथ साथ मिलावट खोरी का शिकार अफसर नेता माननीय जनप्रतिनिधि और अमीर लोगों का परिवार भी होने लगा हैं तमाम मिठाई की बड़ी दुकानों में काजू बादाम पिस्ता की महंगी मिठाई बनाने के नाम पर उसमें मूंगफली का दाना पीसकर मिला दिया जाता है मूंगफली मिलाने के बाद काजू पिस्ता बादाम के नाम पर खुलेआम मिठाई बेची जा रही है जिले में खुलेआम सब कुछ हो रहा है मिलावट के धंधे में लगे लोगों से करोड़ों रुपए विभाग के लोग वसूल रहे हैं इस संबंध में जब चीफ फूड अफसर शिव प्रताप तिवारी से बात की गई तो उनका कहना है कि जैसे मनुष्य के हाथ में नाखून बढ़ता है उसे रोका नहीं जा सकता है उसी तरह से मिलावट खोरी का धंधा बढ़ता है उसको रोका नहीं जा सकता है मिलावट खोरी के बढ़ने से लोगों में शुगर ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक ब्रेन हेमरेज लकवा बेचैनी लिवर डैमेज किडनी खराब होने समेत विभिन्न प्रकार की गंभीर लाइलाज बीमारियां बढ़ी है दूध में सोडा पाउडर निरमा सर्फ पाउडर रिफाइंड सहित विभिन्न प्रकार के कैमिकल मिलाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है मिलावट खोरी के धंधे को बढ़ाकर के करोड़ों रुपए की वसूली करने वाले फूड विभाग के अधिकारियों के कारनामों को शासन प्रशासन आखिर कब संज्ञान लेगा और मिलावट खोरी के धंधे को बंद करवाते हुए वसूली करने वाले अफसरों पर कब कार्यवाही होगी यह बड़ा सवाल खड़ा है
[13/03, 20:36] +91 99562 82731: *11 महीने में 216 करोड़ की शराब पी गए कौशाम्बी के नशेड़ी*
*कौशाम्बी* शराबियों की संख्या भी कौशाम्बी जिले में कम नहीं है आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 1 अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक 11 महीने के बीच 216 करोड़ यानी दो अरब 16 करोड़ रुपए कीमत की शराब कौशाम्बी के समस्त देसी विदेशी अंग्रेजी बियर शराब दुकानों से बिक गई है भांग के ठेकों को मिला करके कौशाम्बी जिले में आबकारी विभाग ने 217 करोड़ 87 लाख रुपए का राजस्व 11 महीने में अर्जित किया है जो बीते वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है शराब की बिक्री में जिस तरह से आबकारी विभाग ने सफलता पाई है उससे यही लगता है कि कौशाम्बी में शराब पीने के शौकीन लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है जिससे 216 करोड़ कीमत की शराब कौशाम्बी में लोग पी गए हैं हालांकि पूरे प्रदेश की स्थिति भी विचित्र है 63 हजार करोड रुपए का राजस्व आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में एकत्रित किया है जो शराब और भांग की बिक्री से एकत्रित होता है
[13/03, 20:56] +91 81156 50600: *नगर पंचायत प्रशासन अझुवा ने एंटी लारवा , वार्डों में कराया फागिंग*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा प्रशासन द्वारा क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर पंचायत की टीम ने विभिन्न वार्डों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया तथा फागिंग कराई।
नगर पंचायत कर्मचारियों ने नालियों,गड्ढों,पानी भरे स्थानों और अन्य संभावित जगहों पर एंटी लारवा का छिड़काव किया,ताकि मच्छरों के लारवा को नष्ट किया जा सके। इसके साथ ही शाम के समय वार्डों में फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराया गया,जिससे मच्छरों की संख्या कम की जा सके।नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों के बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए समय-समय पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया गया।
[13/03, 21:58] +91 99191 96696: *करारी-शाहपुर मार्ग में पुलिया की मरम्मत के चलते रोका गया आवागमन*
*कौशाम्बी।* निर्माण खण्ड,लो.नि.वि. के अधीन करारी-शाहपुर मार्ग अ.जि.मा के किमी 24.00 पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के विशेष मरम्मत का कार्य दिनाँक 13.03. 2026 से कराया जा रहा है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता लो.नि.वि.दयाशंकर ने देते हुए बताया कि इस कार्य को सुचारू रूप से संपादित कराने एवं किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना को रोकने के दृष्टिगत भारी,मध्यम,हल्के एवं मोटरसाईकिल वाहनों के आवागमन के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा रूट चार्ट थानाध्यक्ष महेवाघाट एवं पश्चिम शरीरा को प्रेषित कर इस मार्ग पर आवागमन को रोकने के लिए अनुरोध किया गया है-
ऐसे भारी मध्यम वाहनों को,जो बैरागीपुर से पश्चिम शरीरा की तरफ जाना चाहते हैं,वे हिनौता कॉलेज के सामने से जाने वाली हिनौता पश्चिम शरीरा मार्ग से होते हुए जाएं तथा इसी प्रकार पश्चिम शरीरा से बैरागीपुर की तरफ जाने वाले वाहन अंधावा,हिनौता होते हुए बैरागीपुर जाएं हल्के वाहन जो पश्चिम शरीरा से बैरागीपुर जाना चाहते हैं, भगतपुरवा चौराहे से दाहिने हाँथ घूमकर डकशरीरा होते हुए बैरागीपुर को जाएंगे। बैरागीपुर से आने वाले हल्के वाहन शाहपुर से दायें मुड़कर भरतपुर भंसुरी,भगत पुरवा चौराहा होते हुए पश्चिम शरीरा को जाएंगे दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए कार्यस्थल के बगल से ही वैकल्पिक कच्चा मार्ग उपलब्ध रहेगा।
[13/03, 21:59] +91 99191 96696: *दीपमाला जन संस्थान का औचक निरीक्षण व्यवस्थाएँ मिलीं असंतोषजनक*
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश*
*कौशांबी।* दीपमाला जन संस्थान कल्याण,तिल्हापुर मोड़ का 13 मार्च को औचक निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी की सचिव श्रीमती आस्था मिश्रा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, जिसमें कई व्यवस्थाएँ असंतोषजनक पाई गईं।समीक्षा के दौरान संस्थान में रखे गए अभिलेख (रजिस्टर) पूर्ण एवं सुव्यवस्थित नहीं पाए गए। इस पर सचिव ने संस्थान के प्रबन्धक को रजिस्टरों को शीघ्र पूर्ण कर सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त संस्थान परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए,जिससे संस्थान का संचालन बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

More Stories
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*
कौशाम्बी 13 मार्च 26*ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार दो युवक हुए घायल*
कौशाम्बी 13 मार्च 26*बीएसए ने किया प्रभारी प्रधानाध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय,बिरनेर को निलम्बित*