कौशाम्बी 13 मार्च 26**डीएम ने खनन अधिकारी का रोका वेतन*
*राजस्व वसूली में प्रगति न होने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा*
*जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त वाणिज्यकर को प्रगति लाने एवं और प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति न पाए जाने एवं सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में सुधार न लाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला खनन अधिकारी का वेतन रोकने एवं उनके विरूद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मण्डी की समीक्षा के दौरान प्रवर्तन कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सचिव मण्डी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी,नगर निकाय,सिंचाई,विद्युत,स्टॉम्प व रजिस्ट्रेशन,वन विभाग एवं परिवहन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने एवं और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसीलवार बड़े बकायेदारों से आर.सी.वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान आर.सी. वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी तहसीलदार/नायब तहसीलदार को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण कब्जों को हटवाया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कहीं पर भी सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कब्जा न होने पाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अंश निर्धारण के कार्य में प्रगति लाने एवं जनशिकायतों को गम्भीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शालिनी प्रभाकर सहित व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*
कौशाम्बी 13 मार्च 26*ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार दो युवक हुए घायल*