कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*कांग्रेस पार्टी के मनरेगा बचाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
*कौशाम्बी* मंझनपुर विधानसभा के टेवा से प्रारम्भ होकर बरेसा से कुंआडीह होते हुए जज़ौली वा सिराथू विधानसभा के सैनी मंडी से सैनी चौराहा तक मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा वृहद पदयात्रा निकाल कर लोगों को मनरेगा का नाम बदले जाने व इस योजना को खत्म करने के बारे में बताया इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत हम लोगों ने पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की विफलताओं को लोगो को अवगत कराया बताया कि किस प्रकार से भाजपा गरीबों की हितकारी योजनाओं को कैसे समाप्त कर रही है आज भाजपा का ध्यान न महंगाई की तरफ है और न ही बेरोज़गारी की तरफ है एक काम में माहिर है जो कि कांग्रेस सरकार में लागू योजनाओं को समाप्त करने व नाम बदलने में .! मनरेगा योजना पदयात्रा कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने बताया कि मनरेगा के प्रमुख उद्देशय गारंटीकृत रोजगार: ग्रामीण अकुशल श्रमिकों को काम का कानूनी अधिकार देना, जिससे उन्हें रोजगार की सुरक्षा मिले।
आजीविका में सुधार: ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 100 दिनों की मजदूरी के माध्यम से आय का सुनिश्चित साधन उपलब्ध कराना। लेकिन इस भाजपा सरकार को गरीबों से नफरत और अमीरों से लगाव है लेकिन यह उचित नहीं है हम गरीबों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लगेंगे महात्मा गांधी जी देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया उन्होंने देश को आजादी दिलाई लेकिन आज भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से नफरत है इसी लिए उनके नाम से चल रही योजनाओं को समाप्त कर रही है लेकिन हम कांग्रेसजन महात्मा गांधी जी के सम्मान एवं गरीबों को अधिकार दिलाकर रहेंगे। कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी रही है कांग्रेस ने जो कार्य किया उससे देश की भला हुआ आज कांग्रेस की योजनाओं और उसके द्वारा बनाई गई संपत्तियों को भाजपा बेच रही है या तो उसका नाम बदल रही है जिसका प्रमाण मनरेगा योजना है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू हेमंत रावत सहित सैकड़ों आमजन मौजूद रहे

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**