कौशाम्बी 12दिसम्बर 25*आपकी पूँजी,आपका अधिकार अभियान के तहत् जनपद में शिविर का हुआ आयोजन*
*जनपद के बैंकों ने कुल 61,08,430 रुपये की अस्वामिक धनराशि, कुल 154 खातों में, उनके सही पात्रो को चयनित कर लौटाया*
*कौशांबी।* वित्त मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आपकी पूँजी,आपका अधिकार अभियान के तहत् जनपद कौशाम्बी में शिविर का आयोजन सरस हॉल में किया गया शिविर में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारी श्रवण राम, बैंक ऑफ़ बडौदा क्षेत्रिय कार्यालय प्रयागराज– II से मुख्य प्रबंधक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक नवीन कुमार झा, जनपद में कार्यरत सभी बैंकों के जिला समन्वयक, भारतीय जीवन बीमा निगम, पोस्ट ऑफिस एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें । इसके साथ ही प्रत्येक शाखाओं से ग्राहक गण ने भी प्रतिभाग किया गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आपकी पूँजी आपका अधिकार अभियान 01-10-2025 से 31-12-2025 तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् 10 वर्ष से अधिक खाते में जमा पूँजी, जो भारतीय रिज़र्व बैंक को बैंकों द्वारा वापस भेजे गए थे उस खाते के सही पात्र का चयन कर खाते का पुनःके.वाई सी.करके खाते के पात्र लाभार्थी को वापस किया जा रहा है ।
वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के इस अभियान के तहत् जनपद कौशाम्बी में कार्यरत सभी बैंकों ने कुल 61,08,430 रुपये की अस्वामिक धनराशि कुल 154 खातों में उनके सही पात्रो को चयनित कर लौटाया मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों कों भारत सरकार के इस मुहिम के बारे में जागरूकता प्रदान की उन्होंने आपकी पूँजी आपका अधिकार अभियान को जनपद कौशाम्बी के जन-जन तक पहुँचाने के लिए बड़े जोर- शोर से इसे सफल बनाने पर विशेष बल दिया।आर.बी.आई. अधिकारी ने लोगों को आर.बी. आई. द्वारा ग्राहक अधिकारों के बारे में चर्चा की । जिला अग्रणी प्रबंधक ने जनपद के सभी बैंक के योगदान को सराहा और अधिक भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने भी ग्राहकों को बैंक से संबंधित वित्तीय साक्षरता प्रदान की।

More Stories
अयोध्या ११ मार्च २६ * कुरआन मजीद सारी दुनियां के लिए सरापा हिदायत : कारी अजीमुद्दीन,जामा मस्जिद सण्डवा में मुकम्मल हुआ कुरआन,आलम-ए-इस्लाम के लिए की गई दुआ
मथुरा 11 मार्च 26*थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने वाली बहू व हत्या में शामिल उसके सहयोगी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*
पूर्णिया बिहार 11 मार्च 26* बैंकों की सुरक्षा में पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण से अपराधियों में मचा हड़कंप