February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 10 फ़रवरी 26*जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं–बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न*

कौशाम्बी 10 फ़रवरी 26*जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं–बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न*

कौशाम्बी 10 फ़रवरी 26*जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज में दसवीं–बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न*

कौशाम्बी*उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कुलजीत सिंह ठाकुर जी ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही कौशल विकास योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी*

*कोखराज कौशांबी* जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज,चकवान चौराहा भरवारी रोड में मंगलवार को कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य कृषि समृद्धि आयोग कुलजीत सिंह ठाकुर जी उपस्थित रहे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सिंह यादव ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कुलजीत सिंह ठाकुर जी ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही कौशल विकास योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन,परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस संस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सिंह यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बन गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य नारायण सिंह, प्रबन्धक विद्या सिंह,प्रीति सिंह, रिचा सिंह,नीलम सिंह,रंजना,प्रिया, अदीबा अमिता,वैशाली निषाद सुबेश उदय सिंह आदि शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना करते हुए समारोह का समापन किया गया।

 

Taza Khabar