April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज ११फरवरी 26  * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ प्रयागराज,*  रोजगार अधिकार अभियान की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए बजट में घोषणा की जाए, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। यह बेहद चिंताजनक है और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बजट में रोजगार सृजन को लेकर महज प्रोपेगैंडा है। बजट में उल्लेख है कि 50 लाख करोड़ रूपये निवेश के एमओयू हुए हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश से पूंजी पलायन हो रहा है, साथी बेकारी भयावह स्थिति के चलते श्रमशक्ति का पलायन हो रहा है। कारपोरेट घरानों द्वारा निवेश की बात छोड़िए सरकारी आंकड़ों में ही लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का आधा हिस्सा विकसित प्रदेशों में चला जाता है। प्रदेश में एमएसएमई संकटग्रस्त है, इसके लिए भी कुछ नहीं किया गया जो उल्लेख लायक हो

कौशाम्बी ८ फरवरी २६*लाखों खर्च के बावजूद गांव के रास्ते बदहाल ग्रामीणों में आक्रोश*

कौशाम्बी ८ फरवरी २६*लाखों खर्च के बावजूद गांव के रास्ते बदहाल ग्रामीणों में आक्रोश*

*कौशाम्बी*।आकांक्षी विकास खंड कौशाम्बी के अंतर्गत आने वाले कोसम खिराज ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की हकीकत कागज़ों तक सिमटी नजर आ रही है। इस पंचायत में हिसामाबाद, बहाउद्दीनपुर जोगापुर,छोटा गढ़वा और बड़ा गढ़वा का आधा हिस्सा शामिल है, लेकिन जमीनी स्तर पर ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।जोगापुर निवासी कामता पाल, गोपाल पाल और अंकुश पाल का कहना है कि गांव के अंदर जाने वाला रास्ता फुर्तीलाल पाल के घर से लेकर रामचंद पाल के घर तक इतना जर्जर हो चुका है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसी रास्ते पर सरकारी गल्ले की दुकान स्थित है जहां तक पहुंचने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।श्यामलाल पाल और भूखन पाल ने बताया कि बीते पांच वर्षों से रास्ते की हालत जस की तस बनी हुई है। गोपाल पाल का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि यह कार्य योजना में शामिल नहीं है। सवाल यह है कि जब पांच वर्षों से ग्रामीण परेशान हैं तो आखिर कार्य योजना में इसे क्यों नहीं जोड़ा गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सचिवालय में भूसा रखा गया है और कॉमन सर्विस सेंटर के सामने भी बदहाली का आलम है। मुन्नी देवी और राजवती का कहना है कि उन्हें आज तक वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका।राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जोगापुर और हिसामाबाद में पाइपलाइन लीकेज के कारण रास्तों पर लगातार पानी बहता रहता है, लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत सहायक ग्रामीण सचिवालय में बैठने के बजाय सामुदायिक भवन में ग्राम पंचायत कार्यालय संचालित कर रहे हैं। साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है जबकि गांव में तीन सफाई कर्मियों की तैनाती है नालियों में कूड़ा-कचरा भरा हुआ है और जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।इस संबंध में ग्राम प्रधान मुन्नूलाल का कहना है कि पूर्व सचिव के समय के इन कार्यों को योजना में शामिल नहीं होने दिया गया था, लेकिन इस बार रास्ते सहित अन्य समस्याओं को कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है।

 

Taza Khabar