July 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी ४ जून २०२६ * आयुष्मान आरोग्य मंदिर के घटिया भवन को सीएमओ ने ले लिया हैंडओवर,आरोग्य मंदिर तक मरीजों के आने जाने का रास्ता न होने से अस्पताल पहुंचने में मरीजों को होती है दिक्कत

कौशाम्बी ४ जून २०२६ * आयुष्मान आरोग्य मंदिर के घटिया भवन को सीएमओ ने ले लिया हैंडओवर,आरोग्य मंदिर तक मरीजों के आने जाने का रास्ता न होने से अस्पताल पहुंचने में मरीजों को होती है दिक्कत

कौशाम्बी ४ जून २०२६ * आयुष्मान आरोग्य मंदिर के घटिया भवन को सीएमओ ने ले लिया हैंडओवर,आरोग्य मंदिर तक मरीजों के आने जाने का रास्ता न होने से अस्पताल पहुंचने में मरीजों को होती है दिक्कत

कौशांबी जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन के निर्माण में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है जिस स्थान पर आयुष्मान आरोग्य भवन का निर्माण कराया गया है वहां मरीजों के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है जिससे आयुष्मान आरोग्य भवन तक इलाज कराने जाने वाले मरीजों को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ता है फिर भी मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं इतना ही नहीं गाटा संख्या 1485 ओसा के देवस्थान की भूमि पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना दिया गया है जबकि देवस्थान की भूमि पर आयुष्मान आरोग्य भवन बनाए जाने का कोई सवाल नहीं उठाता था लेकिन उसके बाद देवस्थान की बिना रास्ते की भूमि पर आयुष्मान आरोग्य भवन का निर्माण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने करवा दिया है इसके पीछे बड़े कमीशन वसूली के खेल की चर्चा है जिस जमीन पर आयुष्मान आरोग्य भवन बनाया गया है अभिलेखों में दर्ज जमीन के मुताबिक मौके पर जमीन कम है कुछ जमीन लोगो द्वारा कब्जा किया गया है

अब सवाल उठता है कि जिस आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक मरीजों के पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था वहां किस दबाव में आरोग्य मंदिर बनाया गया है चर्चाओं पर जाएं तो बड़ी कमीशन के लालच में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण की मंजूरी दे दी है घटिया क्वालिटी के अधूरा भवन बनाने के बाद सरकार के खजाने से ठेकेदारों को लाखों का भुगतान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कर दिया है जिम्मेदार अधिकारी द्वारा भवन निर्माण में गुणवत्ता नहीं देखी गई है इतना ही नहीं भवन बनाने के बाद निर्माण के ठेकेदार द्वारा मुख्य गेट उखाड़ लिया गया हैं जिससे आरोग्य भवन लावारिस हालत में पड़ा हुआ है स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक मरीजों को पहुंचने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है आखिर जहां मरीजों को पहुंचने में दिक्कत हो वहां भवन बनाए जाने का क्या मतलब था जब मरीज ही नहीं पहुंच पाएंगे तो यहां इलाज किसका होगा आयुष्मान आरोग्य भवन तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाए जाने का भी प्रयास नहीं हुआ है बताया जाता है कि भवन निर्माण के समय कम वजन की मानक विपरीत लोहे की सरिया छड़ डाल कर छत का निर्माण हो गया है निर्माण के समय जमकर धांधली हुई है जिसके चलते छत से पानी टपक रहा है घटिया भवन निर्माण के चलते कभी भी भवन ध्वस्त हो सकता है जिससे मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है यदि घटिया क्वालिटी के बनाए गए आयुष्मान आरोग्य भवन में किसी मरीज और कर्मचारियों की छत गिरने से मौत हुई तो इसका जवाबदेह कौन होगा यदि संपूर्ण प्रकरण की शासन स्तर से जांच कराई गई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के बड़े करनामें उजागर होंगे

Taza Khabar