कौशांबी29सितम्बर*दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की गयी सघन चेकिंग*
*चेकिंग अभियान में विभिन्न धाराओं में 124 वाहनों का ई-चालान तथा 5 वाहन चालकों से मौके पर 2500 रुपये का वसूला गया जुर्माना*
*अझुवा कौशाम्बी* “द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह-2021 कार्यक्रम” के षष्टदोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की कार्यवाही की गईम दिवस बुधवार को पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात रविंद्र त्रिपाठी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप समदा चौराहा, चरवा मोड़, पाल चौराहा, पतौना पुल, करनपुर चौराहा, हिनौता, महेवाघाट आदि स्थानों पर दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई है चेकिंग अभियान में विभिन्न धाराओं में 124 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 5 वाहन चालकों से मौके पर 2500 रुपये का जुर्माना पुलिस द्वारा वसूल किया गया। यातायात निरीक्षक द्वारा चालकों को यातायात के नियमों से जागरूक करते हुए नशा करके वाहन ना चलाए जाने की सख्त हिदायत दी गई
More Stories
लखनऊ23 अक्टूबर 26*UP में MLC की 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू।
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 के देश और दुनिया के मुख्य समाचार*
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak