कौशांबी29जून24* पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने घायल विजय पांडे पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा*
*थाना पुलिस के पक्षपात से पुलिस वर्दी हो रही है शर्मसार कानून व्यवस्था की उड़ रही धज्जियां*
*कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा थाना इलाके के दबंग के चरणों में घुटने टेक चुकी पश्चिम शरीरा थाना पुलिस के कारनामे से क्षेत्र में आए दिन खून खराब दबंग और उनके गुर्गे करते हैं लेकिन दबंगों के आगे थाना पुलिस नत मस्तक है कई बार दबंग के विरुद्ध मामला दर्ज भी हुआ लेकिन गिरफ्तारी के बजाय पुलिस उनका बचाव करने उतर आती है हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का साहस थाना पुलिस नहीं कर पाती है बल्कि हमलावरों की तरफदारी कर पुलिस अधिकारियों को थाना पुलिस लगातार गुमराह कर रही है जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद है।
ताजा मामला शनिवार को फिर थाना पुलिस की करतूत का देखने को मिला है पभोषा निवासी विजय पाण्डेय को रोक कर दबंगों ने उस पर लाठी डंडे से प्राण घातक हमला किया विजय पाण्डेय खून से लहू लुहान हो गए और जमीन पर गिर गए मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई कार्यवाही न होने पर मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों तक भेजी गई लेकिन उसके बात भी घायल विजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय खून से लथपथ विजय पाण्डेय को ही थाना पुलिस ने मुलजिम बना दिया दूसरे पक्ष द्वारा साजिश रच कर दी गई तहरीर पर पुलिस ने घायल विजय सहित उसके दोनों भाइयों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जो घटना ही नहीं हुई उस घटना का थाना पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन जिस विजय पाण्डेय पर प्राण घातक हमला हुआ उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने में थाना पुलिस का पसीना छूट गया वीरता और साहस की दुहाई देने वाली थाना पुलिस के मुकदमा दर्ज करने में हाथ कांपने लगे आखिर माफियाओं की तरफदारी कर कब तक थाना पुलिस अधिकारियों को गुमराह कर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती रहेंगी थाना पुलिस के कारनामे से इलाके में अपराध बढ़ रहे हैं आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है लेकिन थाना पुलिस की मनमानी बंद नहीं हो रही है आज शनिवार को जिस तरह से थाना पुलिस ने हमलावरों का बचाव करते हुए घायल को ही मुलजिम बना दिया है पुलिस वर्दी कलंकित कर थाना पुलिस ने घायल विजय पर मुकदमा दर्ज कर दिया है एक बार फिर पुलिस वर्दी शर्मसार हो गई है यदि थाना पुलिस का यही रवैया रहा तो इलाके में आम जनता का जीना दुश्वार होगा अपराधियों का राज होगा चारों तरफ गुंडे माफिया का वर्चस्व होगा थाना पुलिस के कारनामे पर उच्च अधिकारियों को गंभीरता से लेकर संपूर्ण प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करते हुए अपराधियों को दंडित करने के साथ-साथ उसकी तरफदारी करने वाले थाना पुलिस को भी कठोर दंड दिए जाने की जरूरत है तभी न्याय और कानून का राज स्थापित होगा।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें