कौशांबी18अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशांबी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[18/08, 1:12 pm] +91 99560 44608: *रेल लाइन पर दो टुकड़े में मिली महिला की हुई पहचान*
*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को दिन में एक महिला की दो टुकड़े में लाश रेल लाइन पर मिली थी काफी प्रयास के बाद उस समय महिला की पहचान नहीं हो सकी थी सोमवार को परिवार के लोगों ने कोखराज थाने पर पहुंचकर महिला के कपड़े और उसके चेहरे से महिला की पहचान की है परिवार के लोगों ने बताया कि रेल लाइन पर मिली दो टुकड़ों महिला की लाश देवकी देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी सचिन सिंह निवासी कशिया पश्चिम थाना कोखराज की है मृतक महिला के दो छोटे बच्चे हैं और पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने लेट गई थी जिससे उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई और महिला दो टुकड़े में कट गई है।
[18/08, 6:47 pm] +91 90050 12271: *राम बलि शर्मा स्कूल में ताला तोड़कर हजारों की चोरी*
*सोती रही पुलिस होती रही चोरी मामला मेहता रोड स्थित राम बलि स्कूल का*
*भरवारी कौशाम्बी* थाना कोखराज अंतर्गत भरवारी मेहता रोड स्थित राम बलि विद्या स्कूल में रविवार रात्रि में चोरों ने तबियत से स्कूल परिसर में लगा लगभग आधा दर्जन सीलिंग फैन बच्चों की किताबें कॉपियां पेन फर्राटा पंखा हाइमास्ट लाइट तथा अलमारी में रखा रजिस्टर आदि सभी कुछ चुरा ले गए
स्कूल के प्राचार्य को सुबह स्कूल आने पर चोरी की जानकारी हुई स्कूल में जाकर देखा तो सभी समान चोरी हो जाने से दहशत में हो गए उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई l
यहां यह बताना अति आवश्यक है कि पुलिस गश्त के नाम पर सोती रहती है यह कोई नई चोरी नहीं है इससे पहले भी नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत परसरा कंपोजिड विद्यालय में भी कितने बार चोरी हो चुकी है परन्तु आज तक किसी एक भी चोरी का खुलासा करना तो दूर आज तक पुलिस गश्त भी होना टेढ़ी खीर है lसब मिलाकर यह कहे कि चोर चोरी करने में मस्त है वहीं पुलिस सोने में मस्त हैं l
[18/08, 8:46 pm] +91 99562 82731: *बाइक सवार शिक्षक ने वृद्ध को मारी टक्कर वृद्ध गंभीर घायल*
*कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के कस्बा सराय अकिल में राजा तालाब के पास सड़क किनारे जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार शिक्षक ने जोरदार टक्कर मार दी है जिससे वृद्ध सड़क पर गिर पड़ा है और गंभीर घायल हो गया है दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने वृद्ध को प्रयागराज रेफर कर दिया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है जानकारी मिलते ही परिवार रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक सराय अकिल कस्बा के राजा तालाब के पास रहने वाले हरिश्चंद्र केशरवानी उम्र 65 वर्ष सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे मौलवी गंज स्थित अपने दूसरे घर को जा रहे थे लेकिन वह घर से कुछ आगे बढ़े थे कि तेज रफ्तार बाइक सवार एक शिक्षक ने हरिश्चंद्र को जोरदार टक्कर मार दी है बाइक की टक्कर लगते ही हरिश्चंद्र केशरवानी सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्र की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं और घायल वृद्ध को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हरिश्चंद्र को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है दुर्घटना के बाद बाइक सवार शिक्षक बाइक समेत फरार हो गया है बताया जाता है कि नंदोली गांव का रहने वाला यह शिक्षक है
[18/08, 9:03 pm] +91 72030 25344: *दलित बालिका का बेचने वाला अभियुक्त कर रहा करारी थानेदार की सेवा*
*कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक नाबालिक दलित बालिका को शादी के बहाने लाखों की रकम लेकर अलीगढ़ के उम्र दराज दूल्हे के हाथ उसके रिश्तेदार परिवार के लोगों ने बेच दिया था मामले की शिकायत डीएम एसपी से हुई जिस पर अधिकारी सक्रिय हुए और बालिका को दूल्हे के घर अलीगढ़ से बरामद कर लिया मेडिकल और बयान भी नाबालिग दलित बालिका का कई दिन पहले हो चुका है मामले में आरोपी करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव के थे जिस पर अलीगढ़ के दूल्हे समेत 6 लोगों के विरुद्ध करारी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0260 सन 2025 दिनांक 6 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ इस मुकदमे का एक अभियुक्त करारी थाने का पुलिस चौकीदार है जिस पर बालिका को बेचने का गंभीर आरोप है मुकदमे में अभियुक्त होने के बाद भी यह आरोपी करारी थाना पुलिस की सेवा करने में लगा हुआ है मुकदमा दर्ज करने के बाद 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक बालिका को बेचने वाले गिरोह के एक भी सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजा है जिससे करारी थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हैं अभी तक अलीगढ़ से दूल्हे को भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है थाना पुलिस इस मामले में इतना उदासीनता क्यों कर रही है आखिर इसके पीछे कारण क्या है यह तमाम बातें जांच का विषय है
[18/08, 10:13 pm] +91 98391 01290: *हत्या के प्रयास के 02 अभियुक्त 06-06 वर्ष के कारावास तथा 2,000-2,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव निवासी धनन्जय तिवारी पुत्र सत्य नारायण तिवारी के भाई पर 15 मई 2024 को जान से मारने की नियत से लाठी, डण्डे व चाकू से गले पर वार करके घायल कर दिया गया है थाना पर मु0अ0सं0 135/2024 धारा 307/34 भादवि पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था । जिससे सम्बन्धित अभियुक्त गोलू उर्फ शिवम नारायण पुत्र मुक्ति नारायण उपाध्याय निवासी असवां थाना कोखराज वा योगेश यादव पुत्र राजाराम यादव उर्फ पप्पू यादव निवासी परसरा थाना कोखराज को दिनांक 18.08.2025 को न्यायालय सत्र न्यायाधीश जनपद कौशाम्बी द्वारा प्रत्येक अभियुक्त को 06-06 वर्ष के कारावास तथा 2,000-2,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया ।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत