कौशांबी18अगस्त25*पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए उमड़ी हजारों लोगों की भीड़*
*विजई पहलवानों को ग्राम प्रधान ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित*
*बैरमपुर कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेंगराहा के दंगल मैदान में रविवार को कुश्ती का आयोजन हुआ जहां जिले के तमाम पहलवानों के साथ-साथ गैर जनपद के तमाम पहलवानों ने अपनी पहलवानी का दमखम दिखाया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे रोचक कुश्ती देखने के लिए इलाके के हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और ताली बजाकर दर्शक लगातार पहलवानों का हौसला अफजाई करते रहे विजई पहलवानों को माला पहनकर उनका हौसला अफजाई किया गया है दंगल चैंपियन टेवा गांव के राहुल पहलवान घोषित किए गए हैं जिनको माला पहनाकर जोरदार तरीके से लोगों ने स्वागत किया है निर्णायक मंडल में भोला पहलवान पृथ्वी मिश्रा प्रदुम्म नारायण सोनी ग्राम प्रधान राजकुमार त्रिपाठी राम यश पाण्डेय नेता तिवारी शिव प्रताप सिंह भारत लाल सोनी डॉक्टर सुग्रीव सरोज शुभम सोनी राजेन्द्र प्रसाद सरोज चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ दंगल मैदान में मौजूद रहे
दंगल चैम्पियन कुश्ती में राहुल पहलवान टेवा और जबर पहलवान मेरठ के बीच रोचक कुश्ती हुई कड़े मुकाबले के बाद राहुल पहलवान टेवा चैम्पियन कुश्ती में विजई हुए चैम्पियन कुश्ती में 51 सौ रुपए नगद और एक शील्ड बिजई पहलवान को ग्राम प्रधान प्रदुम्म नारायण सोनी ने दिया फतेहपुर के लक्ष्मण पहलवान ने सुरेश पहलवान चित्रकूट को पराजित किया पहलवान मौसम शुक्ला टेवा ने संजीत कुमार पहलवान सन्यासी पुर को पराजित किया अनिल कुमार पहलवान चायल ने धर्मराज आदम पुर को पराजित किया पहलवान धर्मराज आदम पुर ने धीरेन्द्र कुमार कोलुहा को पराजित किया पहलवान सफीक अली पंचम्भा ने अखिलेश चक सिरसी को पराजित किया जाकिर अली पहलवान मेरठ ने लालबहादुर कुंडा को पराजित किया पहलवान दीपक पाल पुरवा ने धीरेन्द्र कोलुहा को पराजित किया कलीम अली बारा ब्लाक को पराजित कर पहलवान मनोज कोतारी विजई हुए अनिल चायल को पराजित कर तोता पहलवान सैय्यद सरावां विजई हुए दीपक पाल पुरवा को पराजित कर वसीम पलरा विजई हुए मनोज कोतारी को पराजित कर राहुल टेवा विजई घोषित हुए धर्मराज आदम पुर को पराजित कर गोपाल कोरी पुर विजई घोषित किए गए अनिल चायल को पराजित कर पहलवान अनिल अलवारा विजई घोषित हुए मह्फ़ूल मिर्दाहन का पुरवा को पराजित कर मौसम टेवा विजई घोषित किए गए मह्फ़ूल को पराजित कर सचिन सेंगराहा विजई घोषित किए गए

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत