कौशांबी15नवम्बर23* राजस्व की नसब को तोड कर जमीन के मालिक पर लगाया माफिया होने का आरोप: 8 बिस्वा जमीन पर कब्जे का मामले में एक पक्ष ने चलवाई मनगढ़ंत खबर
कौशांबी। मंझनपुर तहसील के पाता ग्राम सभा में 8 बिस्वा जमीन का विवाद सुर्खियों में है। खुद को पीड़ित बता कर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की राजस्व पत्थर गढ़ी को उखाड़ दिया। इतना ही नहीं राजस्व नियमों को तोड फर्जी प्रार्थना पत्र के सहारे दूसरे पक्ष का संबंध जमीदोज हो चुके माफिया से जोड़ कर उसकी छवि धूमिल करने का कुचक्र रचा।
पत्थर गढ़ी (नसब) कराने वाले पक्ष ने अपने दूसरे पक्ष को आरोपी बना कर लोगो को गुमराह करने की शिकायत एसडीएम मंझनपुर सहित थाना प्रभारी से की है।
बताया जा रहा है। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेकर झूठी शिकायत का पुलिंदा बना कर शिकायत करने वालों एवम उनके सिपहसालारों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।

More Stories
नई दिल्ली28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी