कौशांबी14जुलाई24*युवक की गला दबाकर व ईंट से कूच कर हत्या*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के पूरे अयोध्या व रैय्या देह माफी के बीच रेशम यादव के चरी के खेत में युवक की डेड बॉडी पड़ी मिली देख लोगों के होश उड़ गए। युवक की गला दबाकर व ईंट से कूच कर हत्या कर के फेंक दिए हैं। युवक के नाक से व मुंह से ब्लड भी निकला हुआ है।युवक की उम्र लगभग 42 वर्ष आंकी जा रही है। युवक लाल रंग की टी शर्ट व नीले रंग की लोवर पहने हुए है। डेड बॉडी के कुछ दूरी पर पीले रंग का गमछा पड़ा हुआ है। मृतक की मोटर साइकिल सीडी डांन जिसका नम्बर UP 73B 4159 को पूरे अयोध्या के बीरे यादव के पुराने खंडहर नुमा नलकूप पर फेंक दिए हैं। ग्रामीणों ने खेत कि तरफ हरा चारा काटने गये तो डेड बॉडी को देखकर लोगों का होश उड़ गया है। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दिया। मौके पर डायल 112 पहुंच कर स्थानीय थानाध्यक्ष चरवा को सूचित किया। मौके पर थानाध्यक्ष चरवा मयफोर्स के साथ पहुंच कर ग्रामीणों व राहगीरों के द्वारा डेड बॉडी की शिनाख्त करवाया।

More Stories
कानपूर नगर १३ फरवरी २६ * बसपा नेता के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत, काकादेव थाना क्षेत्र में हड़कंप
कानपुर नगर, दिनांक 13 फरवरी, 2026*रेलवे समपार संख्या-80 पर अनुरक्षण कार्य हेतु 15 से 17 फरवरी तक यातायात रहेगा बंद
कानपुर नगर13फरवरी 26*शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम