कौशांबी11अगस्त25*डॉ0 रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा*
*नगर वासियों ने किया पुष्पों की वर्षा*
*करारी कौशाम्बी* शासन के निर्देश पर राजेंद्र सिंह ( रज्जू भैया ) यूनिवर्सिटी प्रयागराज के मार्गदर्शन में सोमवार को डॉ0 रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ के सैकड़ों छात्र – छात्राओं ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला।तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों पर नगर वासियों ने पुष्पों की वर्षा किया,साथ ही भारत माता के जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
सोमवार को करारी कस्बा स्थित डॉ0 रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ के सैकड़ों छात्र – छात्राओं ने भव्य एवं दिव्य तिरंगा यात्रा निकालकर नगर वासियों में देश भक्ति की भावना को बढ़ा दिया है।उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर एवं प्रो0 राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) यूनिवर्सिटी प्रयागराज के मार्ग दर्शन में कॉलेज परिसर में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने परिसर में देश से जुड़े महत्वपूर्ण रंगोलियां बनाकर देश प्रेम का संदेश दिया।इसके बाद प्राचार्य ने तिरंगा यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।तिरंगा यात्रा करारी कस्बा सहित ग्राम सभा अगियोना में निकाला गया।छात्र – छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता का नारा लगाते नगर भ्रमण किए।इस दौरान भारत माता के जयघोष से समूचा नगर व गांव गुंजायमान रहा।डॉ0 रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ0 मो0 ज़फ़र ने बताया कि तिरंगा यात्रा ”एक भारत श्रेष्ठ भारत” का प्रतीक है।देश की एकता ,अखंडता और राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतिबिंब है।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा एक ऐसा आयोजन है जो भारतीयों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाता है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान को बढ़ावा देता है।हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली ये यात्राएं देश के विभिन्न हिस्सों में निकाली जा रही है।तिरंगा यात्रा कार्यकम का संचालन आलोक श्रीवास्तव एवं ज़किया सुल्ताना ने किया।इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर मो0 ज़फ़र, दीपक चतुर्वेदी,सुनिधि सिंह,अल्ताफ अहमद,एजाज अहमद,अली अब्बास सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त 25* स्वर्ण पदक विजेता टीया झा का ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त 25*स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर छात्र अपना लक्ष्य एवं भविष्य को बेहतर बना सकते हैं:
पूर्णिया बिहार 13अगस्त25*गंगा नदी के लगातार खतरे के निशान से ऊपर बहने से सहायक कारी कोशी नदी के पानी में भी वृद्धि हुई है।