कानपुर देहात11अगस्त25*कमालपुर खोदन गौशाला में लापरवाही पर हुई कार्रवाई, ग्राम सचिव निलंबित, पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोका बीडीओ व प्रधान को नोटिस
विकास खंड शिवराजपुर के वृहद गौ आश्रय स्थल, कमालपुर खोदन में लापरवाही मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम पंचायत सचिव राकेश झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वृहद गौवंश आश्रय स्थल के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमाकांत सिंह का वेतन रोकते हुए उन्हें नोटिस दिया गया है। वहीं, खंड विकास अधिकारी शिवराजपुर श्री बलराम और ग्राम प्रधान कमलेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
निरीक्षण में गौशाला में चार गौवंश बीमार और कमजोर पाए गए। एक गौवंश की 9 अगस्त को मृत्यु हो चुकी थी, जिसका नियमानुसार निस्तारण किया गया। बीमार गौवंश का उपचार जारी है। गौशाला में पर्याप्त भूसा और साइलेज मिला, जबकि शेड के बाहर कीचड़ था, जिसे साफ कराया गया।
गौशाला में इस समय कुल 361 गौवंश संरक्षित हैं। निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम पंचायत सचिव ने अभिलेख अद्यतन नहीं किए थे, जिन्हें तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें