कौशांबी 6 अप्रैल*स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई निपुण रैली*
*मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ”*
*दानपुर* कौशाम्बी प्राथमिक विद्यालय बैशकांटी प्रथम विकास खंड- मंझनपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बैशकांटी द्वारा 6 अप्रैल को संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण रैली निकाली गई। रैली की शुरुवात इंचार्ज प्रधानाध्यापक धीर सिंह द्वारा “मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ” के नारे के साथ की गई। रैली गाव की गलियों से होते हुए संचारी रोग नियंत्रण व नामांकन के बारे में बताते हुए साथ साथ स्कूल नियमित भेजने का आह्वाहन करते हुए निपुण विद्यालय बनाने में मदद करने का निवेदन किया गया। विद्यालय में लागू सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में बताते हुए विद्यालय की ओर बच्चों को आकर्षित करते हुए नामांकन कराने का अनुरोध किया गया। इस रैली को सफल बनाने में अरविंद कुमार, महेश कुमार, दिलीप कुमार, दारा सिंह व विंदेश्वरी प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*