कौशांबी १ फ़रवरी २६*समाज को प्रेम और बंधुत्व का संदेश दिया संत रविदास ने– कांग्रेस*
*कौशाम्बी* संत शिरोमणि रविदास की जन्मजयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर रविवार को जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार कड़े में उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संत रविदास 15वीं-16वीं शताब्दी के महान भारतीय भक्ति संत, कवि और समाज सुधारक थे, जिन्होंने जातिवाद के घोर विरोध और समानता का संदेश दिया। वे वाराणसी के चर्मकार समुदाय से थे और निर्गुण भक्ति में विश्वास रखते थे। उनके पद और साखियां गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का प्रसिद्ध कथन उन्हीं का है। इसके बाद इंद्रपाल रैदास ने बताया कि महान संत गुरु रविदास जी 15वीं शताब्दी के महान संत,समाज सुधारक और कवि थे। संत रविदास ने समाज में फैली बुराईयों को जड़ से समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। संत रविदास लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहते थे। उनका मानना था कि ईश्वर के बनाए हर व्यक्ति चाहे अमीर हो या गरीब सब एक समान ही हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* मदरसा के नाम पर बड़ा खेल: हेड मौलवी की साजिश से कस्बा में तनाव
पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* केंद्रीय 2026 की बजट में आम आदमी गयब, बुजुर्गों को कोई राहत नहीं*इन्तेखाब आलम*
अयोध्या१ फ़रवरी २६**अधिवक्ता की जोरदार बहस के दौरान कोर्ट ने अपहरण एवं दुराचार के आरोपीगण को किया बा इज्जत बरी*