कोटा03दिसम्बर*ब्लड मेन नीरज सुमन को महाराष्ट्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान*
कोटा : रक्तदान एवं अन्य समाज सेवा के कार्यों में पिछले 6 वर्षों से कार्यरत HSF रक्तदान जीवनदान सेवा समिति को महाराष्ट्र के सांगली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन बॉम्बे ब्लड ग्रुप ऑर्गेनाइजर महाराष्ट्र विक्रम दादा के द्वारा किया गया। जिसमें पूरे भारत देश से लगभग भारत के 22 राज्यों से 22 संस्था, महाराष्ट्र की 18 संस्था, भारत के बाहर से पांच एनजीओ को सम्मानित किया गया। जिसमें राजस्थान में HSF रक्तदान जीवनदान दान सेवा समिति की ओर से यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष नीरज सुमन को मिला।
रक्तदान जीवनदान सेवा समिति को राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान रक्तदान एवं समाज सेवा में संस्था के द्वारा 6 वर्षों से जरूरत मन्द मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाना,कोरोना काल में जरूरतमंदों को प्लाज्मा उपलब्ध, भोजन व्यवस्था, सर्दी में कम्बल वितरण, डेंगू के सीजन में प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाकर की जा रही सेवा के कारण मिला।
इसके द्वारा कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति आपातकाल में संपर्क करके संस्था द्वारा मदद ले सकता है राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर समिति के सदस्यों और कोटा शहर में खुशी की लहर है।
रिपोर्टर चेतन चौहान यूपी आजतक न्यूज़ जोधपुर से

More Stories
वाराणसी ३ अप्रैल २६ * BHU में ब्राह्मण छात्र को जाति पूछकर थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया है।
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत
बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*