केदारनाथ २२ अप्रैल २६*हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले
हिमालय की शांत, विराट और पवित्र गोद में स्थित आदियोगी शिव के दिव्य धाम श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट आज विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
यह केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु आत्मा की उस पुकार का उत्तर है, जो शाश्वत सत्य की ओर अग्रसर होती है।
यहाँ पत्थरों में भी भक्ति स्पंदित होती है, और बर्फ से ढके पर्वत भी ‘हर हर महादेव’ का घोष करते प्रतीत होते हैं।
इस पुण्य अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ देता हूँ और बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी को शक्ति, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
ॐ नमः शिवाय
जय बाबा केदारनाथ
पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

More Stories
लखीमपुर खीरी२२ अप्रैल २६* पलिया विधायक ने ५० से अधिक बेटियों की शादी कराई
बस्ती २२ अप्रैल २६*दारोग़ा की होने वाली पत्नी से प्रॉपर्टी डीलर ने लिए ७ फेरे
लखनऊ २२ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….*