कुशीनगर12अगस्त24*सिपाही के प्रताड़ना से नदी में डूब मरने का आरोप*
*मामला विशुनपुरा थाने के बैकुंठपुर कोठी का है जहाँ पर थाने का कोई सिपाही मृतक के घर जाकर कल शाम को गाली दिया था तथा आज सुबह थाने पर बुलाया था। परिजनों के मुताबिक शौचालय निर्माण के मामले में मृतक का पट्टीदारों से विवाद चल रहा था तथा आपस में झगड़ा भी हुआ था इस मामले में मृतक ने थाने पर तहरीर दिया था। इस मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाय बिशुनपुरा पुलिस का सिपाही दीपचंद चौहान उल्टे मृतक पर ही दबाव बना रहा था जिसके क्रम में कल उसके दरवाजे पर जाकर गाली भी दिया। न्याय न मिलता देख मृतक ने आत्मघाती कदम उठाया और नदी में छलांग लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया ऐसा मृतक के परिजनों का आरोप है। वैसे विशुनपुरा पुलिस के बारे में यह चर्चा सरेआम होने लगी है कि यहां पर बिचौलिया तंत्र पूरी तरह हावी है और पीड़ित को न्याय पाने के लिए एड़ी छोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। नवागत कप्तान से लोगो को उम्मीद है कि वह थाने पर ब्याप्त अराजकता से आम लोगो को अवश्य मुक्ति दिलाएंगे*

More Stories
पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*