कुशीनगर11जून24*होटल पर पुलिस व प्रशासन ने की छापेमारी, हुआ सील।*
हाइवे किनारे कसया के बरवां स्थित एक होटल पर सोमवार की सायं पुलिस की छापेमारी में एक महिला समेत दो युवतियां पकड़ी गई।
इस दौरान पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया,मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने होटल को सील किया है।
कसया नगरपालिका के वार्ड बाल्मीकिनगर बरवां जंगल में पुलिस को बार बार शिकायत मिल रही थी कि यहां के एक मे बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।सोमवार की शाम को सीओ कुंदन सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह व एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने होटल में छापेमारी किया तो एक महिला व दो युवतियां पकड़ी गई।पुलिस ने इन्हें हिरासत मे लेकर थाने लेजाकर पूछताछ कर रही है।मौके पर पहुचे तहसीलदार धर्मवीर सिंह व नायब तहसीलदार शैलेश सिंह की उपस्थित में होटल को सील किया गया।
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*