कुशीनगर08अप्रैल24*वैश्य समाज के लोगों ने एकजुट होकर भरी हुंकार।
कुशीनगर से अखिलेश गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
लोकसभा चुनाव में देवरिया से वैश्य समाज से आने वाले हरिंद्र जायसवाल को प्रत्याशी बनाने के लिए वैश्य समाज हुआ एकजुट
तमकुही राज -आज तमकुहीराज स्थित शहनाई मैरिज हाल में वैश्य समाज जिला इकाई कुशीनगर के तत्वाधान में वैश्य समाज का मीटिंग सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू अखिलेश गुप्ता मोदी ने किया वैश्य समाज के लोगो ने देवरिया लोकसभा चुनाव या फिर अन्य चुनाव में वैश्य समाज के लोगो को राजनीति में भागीदारी नही देने के चलते भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी जाहिर की। मीडिया से बात चीत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता साहू अखिलेश गुप्ता मोदी ने कहा की तमकुही राज विधान सभा से लेकर देवरिया लोकसभा चुनाव में वैश्य समाज की संख्या भारी तादात में है। उसके बाद भी हर बार वैश्य समाज की उपेक्षा की जाती है। लेकिन इस बार अगर भारतीय जनता पार्टी इस समाज के साथ उपेक्षा करेगी तो भारतीय जनता पार्टी को देवरिया लोकसभा के साथ साथ पूर्वांचल सहित अन्य राज्यो में भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस लिए वैश्य समाज आज जो मीटिंग बुलाई गई है उसका मुख्य उद्देश्य यही है कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में वैश्य समाज का प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी चुने।
आज के इस वैश्य समाज जिला इकाई कुशीनगर की मीटिंग में क्षेत्र के सभी व्यापारी बंधु वैश्य समाज से आने वाले सभी जगहों से पहुंचे वैश्य समाज ने अपनी समाज के लिए आवाज बुलंद की और एक साथ एकजुट होकर वैश्य समाज से तालुक रखने वाले हरिन्द्र जायसवाल को प्रत्याशी बनाने के लिए एकजुट हुए।
वैश्य समाज की मीटिंग में पहुंचे ड्रा के के गुप्ता अमर नाथ गुप्ता राकेश गुप्ता पूर्व प्रधान शैलेश गुप्ता मुन्ना गुप्ता केशव गुप्ता आलोक गुप्ता राजेश गुप्ता राहुल गुप्ता साहू अखिलेश दास गुप्ता मोदी जिला अध्यक्ष वैश्य समाज कुशीनगर सहित भारी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
More Stories
मथुरा 6 नवंबर 26* छाता रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चैकिंग की गई*
लखनऊ 6 नवम्बर 26*योगी सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट: 10 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ,
कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*