कुरारा, हमीरपुर 13 अगस्त23*ग्राम प्रधान का हाथ में रिवाल्वर लेकर बात करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
थाना क्षेत्र के बचरौली गांव में विकास कार्य की जांच करते समय ग्राम प्रधान का हाथ में रिवाल्वर लेकर बात करने का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन अभी तक इस वीडियो में दिखाई दे रहा रिवाल्वर अभी तक पुलिस द्वारा बरामद नही किया गया है।
क्षेत्र के बचरौली गांव में विकास कार्य की जांच करने गए कर्मचारियों के सामने ग्राम प्रधान अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर बात करते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां में है। वैसे सोशल मीडिया में असलहा के साथ फोटो वायरल होने पर तुरंत कार्यवाही की जाती है। लेकिन अभी तक इस वीडियो में दिखाई देने वाला रिवाल्वर के संबंध में कोई जानकारी पुलिस द्वारा अभी तक जांच में नही की गई है। ऐसे में लोगो में इसकी चर्चा की जा रही है।वायरल वीडियो की पुष्टि अखबार नहीं कर रहा है।
यूपी आज तक
ब्यूरो चीफ हमीरपुर
जितेंद्र कुमार

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*