कासगंज16सितम्बर*दलित बहनों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध कांग्रेस का केंडिल मार्च
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में हमारी दलित बहनों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में आज राष्ट्रनायक नेता जी षुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से केंडिलमार्च प्रारम्भ किया और नदरई बाजार होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुच कर दोनों बहनों को भावपूर्ण श्रधान्जली अर्पित की इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश दिन ब दिन अपराध प्रदेश बनता जा रहा है महिलाएं आ सुरक्षित है ख़ौफ़ के साये में जी रही है लखीमपुर खीरी की घटना इस बात का प्रमाड़ है जहां दो नाबालिक लड़कियों को घर से निकाल कर उनके साथ दरिंदगी की जाती है और उन्हें जान से मार दिया जाता है ये योगी राज पर एक तमाचा है उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की, कि दोषियों के प्रति जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हैं इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष व पी सी सी तरुण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी पी सी सी सत्यप्रकाश गुप्ता जी, प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल राजपूत, जिला महा सचिव अमित पाठक जी, अजय बिसारिया, नंदकिशोर जाटव, सुशील शर्मा,राजीव कपूर बाल्मीकि, बब्लू फारूकी, व अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*शरीर पर दर्जनों वार, पेट तक चीरा नवगछिया में दिल दहला देने वाली हत्या*
भागलपुर 22 अप्रैल 26*8.15 ग्राम ब्राउन शुगर एवं नगद 8,650 रु/- के साथ सात अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर 22 अप्रैल 26**सौर मेला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन*