कानपूर २७ दिसंबर २५* कई स्थानों में सड़को पर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन उनमें रोशनी नहीं
शहर में सिस्टम फेल! स्ट्रीट लाइटें हैं, लेकिन रोशनी नहीं,शहर की कई गलियां और सड़के अंधेरे में डूबे
रतनपुर इलाके से सिस्टम की घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करता गंभीर मामला सामने आया है। जवाहरपुरम सेक्टर-13, एकता एन्क्लेव, शताब्दी नगर से एल्डिको कॉलोनी को जोड़ने वाला मार्ग वर्षों से अंधेरे में डूबा हुआ है।
कई स्थानों में सड़को पर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन उनमें रोशनी नहीं,,शाम होते ही इलाका सुनसान हो जाता है। सड़कों पर रोशनी न होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल बना रहता है,कागज़ों में विकास का ढिंढोरा और ज़मीन पर अंधेरा
शहर के जनप्रतिनिधि और मेयर प्रमिला पांडेय विकास के दावे करते नहीं थकते, जबकि हकीकत यह है कि शहर अंधेरे, गंदगी और असुरक्षा में डूबा है। कागज़ों में विकास का ढोल पीटा जा रहा है, लेकिन ज़मीन पर सिर्फ़ भ्रष्टाचार और लापरवाही, भ्रष्टाचार और मिलीभगत से जनता के हिस्से में सिर्फ टैक्स की भरमार।
नगर निगम के विभागों में बैठकों और मिली-जुली वार्ताओं में विकास के मुद्दे ठप पड़े हैं। जिम्मेदार नगर निगम अधिकारियों की चुप्पी और नेताओं की खामोशी से हालात शहर के जर्जर हुए।
हालात यह हैं कि शहर का नहीं, सिर्फ नेताओं का “विकास” हुआ है।नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*