कानपूर २५ दिसंबर २५ स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर वासियों से किया गया है धोखा। .
हिंदी दैनिक नेशनल एक्सप्रेस कानपुर संवाददाता अमित कुमार
स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर वासियों से किया गया है धोखा हुई है सिर्फ़ करोड़ों की बर्बादी?IIT कानपुर के साथ साथ शहर भर में बने स्मार्ट बस स्टॉप बदबू और गंदगी का बना हुआ है बड़ा अड्डा
कानपुर स्मार्ट सिटी परियोजना पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लाखों,करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए तथाकथित स्मार्ट बस स्टॉप ज़मीनी हकीकत में बदहाल हालत में नजर आ रहे हैं।
IIT कानपुर के पास ही नहीं शहर भर में बना स्मार्ट बस स्टॉप गंदगी, कीचड़, जमा गंदे पानी और बदबू से घिरा हुआ है। नियमित सफाई और देखरेख का कोई नामोनिशान नहीं दिखता।
शहर वासियों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा शहर भर में बनवाए गए बस स्टॉप यात्रियों की सुविधा के बजाय धूम्रपान के विज्ञापन प्रचार केंद्र बनकर रह गए हैं। शहर में करोड़ों खर्च कर बस स्टॉप बनवाए गए, बल्कि सिर्फ कागजों में ही “स्मार्ट” साबित किए जा रहे हैं।
करोड़ों के सुंदरीकरण पर तालियां तो बजती हैं,लेकिन ज़मीनी सच्चाई नाक बंद करने पर मजबूर कर देती है।
संबंधित विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की मनमानी से विकास के नाम पर लूट का खेल चल रहा है और जनता के टैक्स से बने सार्वजनिक स्थल कूड़े और बदहाली की भेंट चढ़ चुके हैं।
जनता ने जिम्मेदारों से मांग की है कि शहर में विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और जनता की लूट पर कब अंकुश लगेगा
More Stories
कानपुर नगर 2 नवम्बर 26*बिल्हौर में बदलाव की हुंकार: अरौल में मातृशक्ति का ऐतिहासिक समागम
कुशीनगर2 नवम्बर 26*कुशीनगर सड़क हादसा: कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर |
दिल्ली 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*