Breaking News kanpur
कानपूर नगर २४ फरवरी २६ * विकास के नाम पर लूट का इरादा लिए कई प्रत्याशियों के सपने अब तारीखों के उधेड़बुन में फंसे
गांवों में अब नया मजाक चल पड़ा है“नेता जी चुनाव से पहले ही कंगाल हो गए, अब वोट मांगेंगे या उधार?”
पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच तारीखों की लंबी दौड़ ने दावेदारों की धड़कन बढ़ने के साथ, प्रत्याशियों के अब कुर्ते पैजामे की जेबों के धागे भी उधड़ने लगे।
गांवों में चुनावी माहौल ऐसा गरम है कि कहीं शराब पार्टी में “जनसेवा” हो रही है, कहीं मिठाई और उपहारों से वोटरों का “मन परिवर्तन” कराया जा रहा है, तो कहीं दावतों में इतना घी-घूस डाला जा रहा है कि पूरा गांव डाइट पर जाने को मजबूर हो गया है। लेकिन अब अंतिम मतदाता सूची की तारीख दूसरी बार बढ़ने से प्रत्याशियों का पूरा हिसाब-किताब उलट-पुलट हो गया है।
चुनाव आयोग ने अब सूची 15 अप्रैल को जारी करने का ऐलान किया है, पहले 6 फरवरी और फिर 28 मार्च की तारीख थी। तारीखें तो आगे बढ़ती जा रहीं हैं, लेकिन दावेदारों के चेहरे ऐसे उतर गए हैं जैसे शादी की तारीख टल जाए और कैटरिंग का एडवांस वापस न मिले।
गांवों में चर्चा है कि प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है और उससे पहले चुनाव मुश्किल हैं, ऐसे में प्रशासक बैठेंगे और चुनाव छह महीने में कराए जाएंगे। मतलब प्रत्याशियों ने जो आधी पूंजी “सेवा” में उड़ा दी, उसका हिसाब अब भगवान भरोसे है।
प्रशासनिक व्यस्तता, कंप्यूटरीकरण और बोर्ड परीक्षाओं के चलते तारीखें खिसकती जा रही हैं, और प्रत्याशियों की जेबों की खुजली भी धीरे-धीरे शांत हो रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ : जिला पदाधिकारी ने की समन्वय बैठक*
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 मासिक अपराध समीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश*
महोबा 10 अप्रैल 26*चरखारी व खरेला में नामित सदस्यों को दिलाई पद गोपनीयता की शपथ