उत्तर प्रदेश पुलिस
– हत्या करने के सम्बन्ध में ।
-थाना विधनू चौकी मझावन क्षेत्र में हुई थी।
कानपुर28दिसम्बर23*थाना विधनू पुलिस ने हत्या आभियुक्तगण को प्राइमरी स्कूल बजरंगीपुरवा के पास दलेलपुर रोड से दबोचा।
– – अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र पवन प्रजापति उम्र करीब 21 वर्ष की हत्या कर शव को कुऐ में फेक देने के सम्बन्ध में –
– पकड़े गये अभियुक्तो के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
कानपुर नगर- श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर महोदय द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिण, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिण कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के कुशल पर्यवेक्षण में मुझ थानाध्यक्ष द्वारा हत्या सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम व वांछित अपराधियों तथा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के साथ आज दिनांक 27.12.2023 को थाना हाजा के मु0अ0सं0 483/2023 धारा 302/201 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. सुरजेश उर्फ गोरेलाल पुत्र उदय सिंह यादव उम्र 23 वर्ष नि0 ग्राम सिंगरापुर थाना विधनू कानपुर नगर 2. बालअपचारी को मुखबिरखास की सूचना पर दबिश देकर प्राइमरी स्कूल बजरंगीपुरवा के पास दलेलपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र पवन प्रजापति उम्र करीब 21 वर्ष की हत्या कर शव को कुंए में फेक देने के सम्बन्ध में थाना विधनू पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिनको आज दिनांक 27.12.2023 को गिरफ्तार किया गया। जनता के व्यक्तियों द्वारा पुलिस के इस काम की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। अभियुक्तगण को सम्बन्धित मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
घटना का विवरण- दिनांक 20/12/2023 को आवेदक राजाबाबू प्रजापति पुत्र स्व. गोकुल प्रसाद नि० ग्राम दलेलपुर थाना विधनू कानपुर नगर द्वारा अपने पुत्र पवन प्रजापति उम्र 21 वर्ष के घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। दिनांक 22/12/23 को गुमशुदा पवन प्रजापति का शव ओमप्रकाश के खेत में बने कुंआ ग्राम सिंगरापुर में मिला था जिसका पंचायतनामा पोस्टमर्टम कराया गया तथा दौराने जांच उक्त घटना में हत्या का होना पाया गया जिसके आधार पर दिनांक-27/12/2023 को गुमशुदगी से मु0अ0स0 483/23 धारा 302/201 भादवि में
तरमीम किया गया।
> नाम/पता अभियुक्तगण-
1. सुरजेश उर्फ गोरेलाल पुत्र उदय सिंह यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिंगरापुर थाना विधनू कानपुर नगर
2. बालअपचारी
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. श्रीमान थानाध्यक्ष श्री प्रेमचन्द्र थाना विधनू कमिश्नरेट कानपुर नगर
2. म0उ0नि0 गीता सिंह चौकी प्रभारी मझावन थाना विधनू कानपुर नगर
3. उ0नि0 श्री मुकेश कुमार सिंह थाना विधनू कमिश्नरेट कानपुर नगर
4. हे0का0 65 बृजेश कुमार थाना विधनू कमिश्नरेट कानपुर नगर
5. हे0का0 2057 विनय प्रताप थाना विधनू कमिश्नरेट कानपुर नगर

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*